विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lokendra Singh: करणी सेना के संस्‍थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का जयपुर में निधन, ब्रेन स्ट्रोक का चल रहा था इलाज

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Tue, 14 Mar 2023 09:08 AM (IST)

Lokendra Singh राजपूत करणी सेना के संस्‍थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का जयपुर में निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई ...और पढ़ें

Lokendra Singh: करणी सेना के संस्‍थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का जयपुर में निधन (फोटो एएनआई)
Lokendra Singh: करणी सेना के संस्‍थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का जयपुर में निधन (फोटो एएनआई)

जयपुर, एजेंसी। Lokendra Singh Kalvi: राजपूत करणी सेना के संस्‍थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का जयपुर में निधन हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का कल रात जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में निधन हो गया।

ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थे लोकेंद्र सिंह कालवी

बताया जा रहा है कि लोकेंद्र सिंह कालवी ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित थे। एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अचल शर्मा ने बताया कि उनका जून 2022 से सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार रात उन्होंने अंतिम सास ली।

आज होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि लोकेंद्र सिंह कालवी का अंतिम संस्कार आज नागौर जिले में स्थित उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।

पिता थे पूर्व केंद्रीय मंत्री

लोकेंद्र सिंह कालवी पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे कल्याण सिंह कालवी के बेटे थे। कल्याण सिंह कालवी चंद्रशेखर के करीबी विश्वासपात्र थे और वीपी सिंह सरकार के गिरने के बाद चंद्रशेखर की सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह 1991 में कैबिनेट मंत्री बने, उनके पास ऊर्जा विभाग था।