Move to Jagran APP

Rajasthan Politics: जयपुर में जेपी नड्डा भाजपा की जन आक्रोश रथयात्रा का करेंगे आगाज

Rajasthan Politics भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को जयपुर से 51 रथ रवाना करेंगे। नड्डा सुबह साढ़े ग्यारह बजे जयपुर पहुंचेंगे और दशहरा मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद नड्डा रथ रवाना करेंगे।

By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar MishraPublished: Wed, 30 Nov 2022 08:58 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 08:58 PM (IST)
Rajasthan Politics: जयपुर में जेपी नड्डा भाजपा की जन आक्रोश रथयात्रा का करेंगे आगाज
जयपुर में जेपी नड्डा भाजपा की जन आक्रोश रथयात्रा का करेंगे आगाज। फाइल फोटो

जयपुर, जागरण संवाददाता। Rajasthan Politics: राजस्थान में करीब एक साल बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन भाजपा ने चुनाव की तैयारियां अभी से प्रारंभ कर दी हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा ने प्रदेश से लेकर तहसील मुख्यालय तक आंदोलन चलाने की योजना तैयार की है। इसके तहत प्रदेश के सभी दो सौ विधानसभा क्षेत्रों में जन आक्रोश रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस रथ यात्रा के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता आम लोगों को अशोक गहलोत सरकार की विफलता और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की सफलता के बारे में बताएंगे।

loksabha election banner

जयपुर से 51 रथ करेंगे रवाना

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को जयपुर से 51 रथ रवाना करेंगे। नड्डा सुबह साढ़े ग्यारह बजे जयपुर पहुंचेंगे और दशहरा मैदान में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद नड्डा रथ रवाना करेंगे। इसके बाद अपराह्न डेढ़ बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की बैठक लेंगे। गुटबाजी से जूझ रही भाजपा के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इन नेताओं से करेंगे संवाद

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी, भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओमप्रकाश माथुर सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह बुधवार शाम को जयपुर पहुंचे। वरिष्ठ नेताओं में व्याप्त गुटबाजी को खत्म करने को लेकर पार्टी नेतृत्व पहले भी कई बार संदेश दे चुका है, लेकिन प्रदेश के नेता केंद्रीय नेतृत्व का संदेश मानने को तैयार नहीं है। अब नड्डा इन नेताओं के साथ संवाद करेंगे।

आरएलडी भरतपुर में किसान-मजदूर रैली करेगी

राष्ट्रीय लोकदल पार्टी (RLD) 23 दिसंबर को राजस्थान के भरतपुर में किसान-मजदूर रैली आयोजित करेगी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.चरण सिंह की जयंती पर आयोजित होने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। रैली में भाजपा के अतिरिक्त अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। रैली को आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी संबोधित करेंगे।

सीएम अशोक गहलोत भी होंगे रैली में शामिल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस रैली में शामिल होंगे। आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि किसानों को फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने का अधिकार मिले और इसका कानून बने यह सबसे बड़ी मांग है। इस मौके पर आरएलडी विधायक और गहलोत सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि देश में कुछ योजना दो से तीन बड़े समूह बनाते हैं, जिन्हें केंद्र सरकार लागू करती है। राजस्थान सरकार सभी वर्गों की राय लेकर काम करती है। गर्ग ने कहा कि पार्टी प्रदेश में किसान,मजदूर और युवा को मुख्य धारा में लाने के लिए काम कर रही है।

यह भी पढ़ेंः रिश्वत लेने के आरोप में एसीबी ने दो निकाय अधिकारियों को दबोचा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.