विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान के झालावाड़ में भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

Published: Tue, 15 Sep 2026 11:36 PM (IST)

राजस्थान के झालावाड़ जिले के पांच गांवों में मंगलवार सुबह 3.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

झालावाड़ के पांच गांवों में भूकंप के झटके महसूस हुए

झालावाड़ के पांच गांवों में भूकंप के झटके महसूस हुए

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान के झालावाड़ जिले के पांच गांव में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता तीन मापी गई। भूकंप का केंद्र झालावाड़ में ही जमीन के 15 किलोमीटर अंदर था।

झालावाड़ जिला प्रशासन के अनुसार, करीब ढाई घंटे के दौरान खजुरी, नापाखेड़ी, आवर, नोलाई और बरखेड़ी गांवों में तीन बार झटके महसूस किए गए। पहला झटका सुबह 7:15 बजे, दूसरा 8:20 बजे और तीसरा 9:53 बजे महसूस किया गया। भूकंप आने से अफरा-तफरी मच गई।

कई घरों की दीवारों में दरार आने की सूचना है। कुछ स्कूलों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया। हालांकि, भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों ने दोपहर में इन गांवों का दौरा कर जायजा लिया है।