विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिन में मजदूरी, रात में अवैध हथियारों की तस्करी; जयपुर में मध्य प्रदेश के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Published: Sun, 16 Aug 2026 11:34 PM (IST)

जयपुर पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के आरोप में मध्य प्रदेश के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश दिन में मजदूरी करते थे।

जयपुर में मध्य प्रदेश के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार।

जयपुर में मध्य प्रदेश के दो शातिर बदमाश गिरफ्तार।

HighLights

  1. जयपुर पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया।

  2. मध्य प्रदेश से हथियार लाकर जयपुर में बेचते थे।

  3. बदमाशों से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।

जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर पुलिस ने हथियार तस्करी के मामले में रविवार को मध्य प्रदेश के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर जयपुर में बेचते थे।

पुलिस से बचने के लिए दोनों बदमाश दिन में मजदूरी करते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिस्टल, मैग्जीन एवं कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों में कुलदीप एर्फ कुलवंदिर और सोमित्र लोधी मध्य प्रदेश में भिंड और मुरैना के निवासी हैं। दोनों जयपुर के खोराबीसल क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहते थे।

दोनों पिछले तीन साल से दोनों मध्य प्रदेश से हथियार लाकर जयपुर में बेचने का काम कर रहे थे। दोनों जयपुर और राज्य के अन्य क्षेत्रों के बदमाशों की मांग के अनुसार मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लेकर आते थे। दोनों स्वयं 10 से 15 हजार रूपये तक का लाभ प्रत्येक हथियार के बेचने में कमाते थे।