विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: जयपुर में सीएम आवास से 500 मीटर दूर विधायक के घर में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:43 PM (IST)

जयपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरी हो गई। चोर राजभवन और मुख्यमंत्री ...और पढ़ें

जयपुर में विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरी

जयपुर में विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के घर चोरी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददात, जयपुर। जयपुर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले सिविल लाइन क्षेत्र में राजभवन और मुख्यमंत्री निवास से मात्र 500 मीटर दूर भाजपा विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के घर में चोरी हुई है। चोर बुधवार देर रात रसोई की खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचा और करीब एक घंटे तक घर के अंदर रहा।

सिंघवी के निजी सहायक राजवीर सिंह का दावा है कि चोर करीब डेढ़ लाख रुपये व जेवरात ले गया है। चोरी के दौरान घर में सिंघवी परिवार के सदस्य और नौकरों सहित 10 लोग थे।

विधायक इन दिनों पंचायत चुनाव प्रचार के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र छबड़ा में है। चोरी का सुबह पता चला तो स्वजन ने उन्हें जानकारी दी।

सिंघवी ने जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल से फोन पर बात की। इसके बाद पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज मौके पर पहुंचे। सिंघवी के घर के सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपित घर के अंदर प्रवेश करता हुआ और फिर वापस निकलता हुआ नजर आ रहा है।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान की जा रही है। सिविल लाइन जैसे सुरक्षित क्षेत्र में चोरी की वारदात कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।