जयपुर की 'लेडी डॉन' मिंटू चौधरी हत्याकांड का खुलासा, चरित्र पर शक में पति और बेटे ने ही की थी हत्या; कुएं में फेंका था शव
जयपुर पुलिस ने 15 महीने पहले हुई लेडी डॉन मिंटू चौधरी उर्फ सीमा चौधरी की हत्या का खुलासा किया है। ...और पढ़ें

जयपुर लेडी डॉन मिंटू चौधरी हत्याकांड का खुलासा
HighLights
लेडी डॉन मिंटू चौधरी हत्याकांड का 15 महीने बाद खुलासा।
पति और बेटे ने चरित्र पर शक में की थी हत्या।
शव को कंबल में लपेटकर सूखे कुएं में फेंका गया।
जासं, जयपुर। करीब 15 महीने पहले हुई लेडी डॉन मिंटू चौधरी उर्फ सीमा चौधरी की हत्या का पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद और महिला के चरित्र पर शक के चलते पति और बेटे ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर आटो से सुनसान इलाके में स्थित सूखे कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपित पति और बेटे को गिरफ्तार किया है। कुएं से बरामद क्षत-विक्षत शव की पहचान की पुष्टि के लिए अब डीएनए जांच कराई जाएगी।
पुलिस के अनुसार, जुलाई 2025 में आरोपित बेटे ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मां 27 मई 2025 से लापता है।
पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने स्वजन को गुमराह करने के लिए पहले सीमा चौधरी के तिहाड़ जेल में बंद होने की बात कही। बाद में बताया कि उसे भरतपुर जेल में रखा गया है। मृतका की बहन ने जब दोनों जेलों में पता किया तो आरोपितों की बात गलत साबित हुई।
इसके बाद आरोपितों ने खुद को बचाने के लिए थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। शक के आधार पर पिता-पुत्र से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
