विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयपुर के प्रसिद्ध कव्वाल सईद साबरी का निधन, फिल्मों में गाए थे कई सुपरहिट गीत और कव्वाली

By Arun Kumar SinghEdited By:
Published: Sun, 06 Jun 2021 09:53 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 10:08 PM (IST)

बॉलीवुड फिल्मों में कई सुपरहिट गीत और कव्वाली गाकर जयपुर का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध कव्वाल 85 वर्षीय सईद ...और पढ़ें

जयपुर का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध कव्वाल 85 वर्षीय सईद साबरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
जयपुर का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध कव्वाल 85 वर्षीय सईद साबरी का हार्ट अटैक से निधन हो गया।

 जयपुर, जागरण संवाददाता। बॉलीवुड फिल्मों में कई सुपरहिट गीत और कव्वाली गाकर जयपुर का नाम रोशन करने वाले प्रसिद्ध कव्वाल 85 वर्षीय सईद साबरी का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। बेटे अमीन साबरी ने लोगों से अपील की है कि जनाजे़ में ज़्यादा भीड़ जमा न करें। रविवार को जयपुर में मथुरा वालों की हवेली से घाटगेट कब्रिस्तान तक साबरी का शव ले जाया गया। वहीं दफनाया गया।

काफी मशहूर हुई उनकी जोड़ी

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित से सईद साबरी जयपुर की कव्वाली परम्परा के माहिर कव्वाल थे। करीब दो माह पहले ही उनके बेटे फरीद साबरी का इंतकाल हो गया था। फरीद साबरी को निमोनिया हो गया था, जिसकी वजह से उनकी किडनी और लंग्स पर इसका काफी असर हुआ था। इसी के कारण उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। उनके पार्थिव शरीर को जयपुर में उनके पैतृक निवास मथुरा वालों की हवेली पर रखा गया था।फिल्म इंडस्ट्री में सईद साबरी और उनके दोनों बेटों फरीद व अमीन की जोड़ी काफी मशहूर हुई। इस जोड़ी में अब केवल अमिन साबरी बचे हैं।

कई फिल्मों में गाई थी कव्वाली

साबरी ब्रदर्स के नाम से पहचाने जाने वाले जयपुर के इन कलाकारों ने देर ना हो जाए गाना गाया जो काफी प्रसिद्ध हुआ। उन्होंने फिल्म सिर्फ तुम, इक मुलाकात जरूरी और हिना सहित कई फिल्मों में गाने के साथ ही कव्वाली भी प्रस्तुत की। सईद साबरी ने लता मंगेशकर सहित अनेक बड़े गायकों के साथ जुगलबंदी की थी। वह 'हिना' फिल्म की कव्वाली से मशहूर हुए थे। 'देर ना हो जाए कहीं देर ना हो जाए...' से साबरी बंधुओं को शोहरत मिली थी। अमिन ने बताया कि सईद साबरी के बीमार होने पर उन्होंने अपने बड़े भाई फरीद के साथ मिलकर कव्वाली की कमान संभाली।

देश-विदेश में खूब प्रसिद्ध थे साबरी ब्रदर्स

साबरी ब्रदर्स लाइव परफॉर्मेंस भी देते थे। उनकी कव्वाली देश-विदेश में खूब प्रसिद्ध थीं। साबरी बंधु काफी समय से जयपुर में कव्वालियां गाते रहे। उनकी कव्वालियां देश-विदेश में मशहूर हैं।