जयपुर: फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी, 10 गिरफ्तार; 12 लैपटॉप जब्त
राजस्थान पुलिस ने जयपुर के भांकरोटा में एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया, जहां से अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान पुलिस ने मंगलवार को अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में जयपुर के भांकरोटा इलाके में कॉल सेंटर से दो महिलाओं समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
यह गिरोह कथित तौर पर आईफोन से जुड़ी तकनीकी समस्याएं सुलझाने के बहाने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाता था।विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि छापेमारी के दौरान 19 मोबाइल फोन और 12 लैपटॉप जब्त किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपित एक्स-लाइट सॉफ्टवेयर और टोल-फ्री नंबरों का इस्तेमाल कर अमेरिकी नागरिकों से संपर्क करते थे और आईफोन से जुड़ी कथित समस्याओं के लिए तकनीकी सहायता देने की पेशकश करते थे।
वे तकनीकी सहायता के लिए ग्राहकों से पैसे लेते थे और इस दौरान उनकी गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश करते थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह से जुड़ी दो महिलाएं बैंक अधिकारी बनकर पीड़ितों को बैंक खाते की संवेदनशील जानकारी बताने के लिए राजी करती थीं।
इसके बाद यह जानकारी टेलीग्राम समूह के जरिये साझा की जाती थी, जिससे गिरोह के संचालक पीड़ितों के खातों से पैसे निकाल लेते थे। पुलिस को संदेह है कि इस धोखाधड़ी के जरिये गिरोह ने अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों रुपये ठगे।
