विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21 लाख फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर को मिले 33 वोट, हार गया पंचायत चुनाव

Published: Sun, 25 Oct 2026 11:59 PM (IST)

राजस्थान में पंचायत चुनाव 2026 के पहले चरण के नतीजे घोषित हुए, जिसमें जोधपुर की ओसियां तहसील में एक दिलचस्प मामला सामने आया।

इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई (फोटो-Faebook)

इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई (फोटो-Faebook)

HighLights

  1. राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 के पहले चरण के नतीजे घोषित।

  2. जोधपुर में 21 लाख फॉलोअर्स वाले इन्फ्लुएंसर को मिले 33 वोट।

  3. ओम प्रकाश बिश्नोई ने नशामुक्ति को बनाया था चुनावी मुद्दा।

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव- 2026 के पहले चरण के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों के सरपंच और उप सरपंच साथ ही 28,682 वार्ड पंच भी निर्वाचित हुए।

इस दौरान प्रदेश भर से कई दिलचस्प खबरें सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली खबर जोधपुर जिले की ओसियां तहसील से आई है।

1600 में से मिले 33 वोट

जिले की इंदो की ढाणी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के चुनाव में इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर ओम प्रकाश बिश्नोई को कुल 1600 में से मात्र 33 वोट मिले।

बता दें कि बिश्नोई के इंटरनेट मीडिया पर 21 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। बिश्नोई के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

वहीं फेसबुक पर 2.32 लाख और यूट्यूब चैनल पर करीब पांच लाख सब्सक्राइबर हैं। सरपंच के चुनाव में बिश्नोई ने नशामुक्ति को अपना मुद्दा बनाया था। हालांकि, मतदाताओं पर इसका कोई खास असर नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- उदयपुर: रजिस्टर्ड वसीयत के बावजूद पांच साल अटकी रही FD, बैंक पर लगा 32 हजार का जुर्माना