विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देश की सबसे उम्रदराज बाघिन 'महक' ने पूरे किए 22 साल, अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में मनाया गया जन्मदिन

Published: Fri, 28 Aug 2026 11:01 PM (IST)

भारत की सबसे उम्रदराज बाघिन महक ने कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में अपना 23वां जन्मदिन मनाया।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जयपुर। भारत की सबसे उम्रदराज बाघिन महक का 23वां जन्मदिन शुक्रवार को मनाया गया। राजस्थान में कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में वनकर्मियों ने महक का जन्मदिन मनाया।

अभेड़ा के सहायक वन सरंक्षक पंकज कुमार मीणा ने बताया कि महक देश की सबसे उम्रदराज बाधिन है। महक की सेहत बेहतर है। उसके दांत एवं जबड़े काफी मजबूत है। वह पूरा भोजन चबाती है।

नाखून एवं पंजे भी मजबूत है। बाघिन को कमजोरी महसूस नहीं हो, इसके लिए उसकी कैल्शियम की डोज बढ़ाई गई है। महक की पाचन शक्ति बेहतर है, जो इस उम्र में बाघिनों में कम मिलती है।