विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अमेरिका ने नहीं की F-35 बेचने की आधिकारिक पेशकश', वायुसेना प्रमुख ने दावों को किया खारिज

Published: Sat, 10 Oct 2026 09:10 PM (GMT+05:30)

वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका ने भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने की कोई आधिकारिक ...और पढ़ें

वायुसेना प्रमुख ने F-35 बेचने की अमेरिकी पेशकश के दावों को किया खारिज (फाइल फोटो)

वायुसेना प्रमुख ने F-35 बेचने की अमेरिकी पेशकश के दावों को किया खारिज (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमेरिका ने F-35 बेचने की आधिकारिक पेशकश नहीं की।

  2. वायुसेना प्रमुख ए.पी. सिंह ने दावों को किया खारिज।

  3. रूस के Su-57 लड़ाकू विमान प्रस्ताव पर विचार जारी।

जागरण संवाददाता, जयपुर । एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने कहा है कि अमेरिका ने भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान बेचने की कोई आधिकारिक पेशकश नहीं की है। वहीं, रूस की ओर से एसयू-57 लड़ाकू विमान की पेशकश पर अभी विचार किया जाना बाकी है।

इस संबंध में अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जोधपुर में आयोजित आठ देशों की वायुसेनाओं के संयुक्त हवाई अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के समापन के अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए वायुसेना प्रमुख ने आधुनिक तकनीक, युद्ध रणनीतियों में हो रहे बदलाव और आपरेशन सिंदूर की सफलता पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि बदलते समय और परिस्थितियों के अनुरूप खुद को ढालना बेहद जरूरी है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि अमेरिका ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान एफ-35 की बिक्री का प्रस्ताव दिया था, जिसे भारत ने ठुकरा दिया।

हालांकि, वायुसेना प्रमुख ने स्पष्ट किया कि अमेरिका की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक पेशकश नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि जब उन्होंने यह बयान दिया, उस समय अमेरिकी वायुसेना की पैसिफिक एयर फोर्सेज के कमांडर भी उनके पास बैठे हुए थे।