Move to Jagran APP

Rajasthan: अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हथियार तस्कर हुआ गिरफ्तार

राजस्थान पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से हथियार गिरोह के सक्रिय होने की बात सामने आई थी। इस पर निगरानी रखना शुरू किया गया।

By Dhyanendra SinghEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 07:36 PM (IST)
Rajasthan: अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हथियार तस्कर हुआ गिरफ्तार
Rajasthan: अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, हथियार तस्कर हुआ गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जयपुर। जोधपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का राजफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना मध्य प्रदेश के देवास निवासी मुकेश सोलंकी सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग है। उसे बाल सुधार गृह में भेजा गया है।

prime article banner

पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से हथियार गिरोह के सक्रिय होने की बात सामने आई थी। इस पर निगरानी रखना शुरू किया गया। शुक्रवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि गिरोह का मुख्य सरगना मुकेश सोलंकी मध्य प्रदेश से जोधपुर आ रहा है। उसके पास हथियारों की खेप भी है।

हथियारों का जखीरा बरामद

पुलिस ने जोधपुर के मंडोर क्षेत्र में उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से छह पिस्तौल, नौ कारतूस और छह मैगजीन मिले। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह कुल 18 पिस्तौल लेकर आया था। इसमें से 12 स्थानीय साथियों को दे दी थी। उसकी निशानदेही पर स्थानीय लोगों को पकड़ा गया। पुलिस आयुक्त प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों से मुकेश संपर्क फेसबुक के माध्यम से हुआ। उसके बाद वे वॉट्सएप पर ग्रुप बनाकर हथियार तस्करी का गिरोह चलाने लगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.