यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पीएम मोदी को मिली जान से मारने की धमकी, आईबी हुई अलर्ट; राजस्थान से दो को उठाया
PM Modi News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दी गई। मामले के सामने आने ...और पढ़ें

HighLights
- आईबी ने राहुल मेव व शाकिर मेव को पकड़ा।
- पहाड़ी पुलिस थाने में दोनों से हो रही पूछताछ।
जागरण संवाददाता, जयपुर। आईबी की तीन सदस्यीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम पर धमकी देने के मामले में राजस्थान के डीग जिले में दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने के बाद दोनों युवकों को पहाड़ी पुलिस थाने में लाकर पूछताछ की गई।
यह भी पढ़ें: किन शर्तों पर मिली मनीष को जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा- सिसोदिया की समाज में गहरी जड़ें
युवकों के नाम राहुल मेव और शाकिर मेव है। पुलिस के अनुसार ये दोनों युवक साइबर ठगी भी करते हैं। मालूम हो कि पीएम मोदी को इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी दी गई थी, इसके बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हुई।
ऐसे आईबी ने दबोचा
बता दें कि जिसके फोन से पीएम को धमकी दी गई थी, उस व्यक्ति ने फोन से राजस्थान के दहाना गांव में किसी अन्य व्यक्ति से भी संपर्क किया था। यह सूचना मिलने के बाद आईबी की टीम ने उस स्थान पर दबिश देकर इन दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दबिश के दौरान आईबी के साथ पहाड़ी थाने की पुलिस टीम भी थी।
