विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'चन्द्रयान में जो यात्री गए हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं', ये क्‍या बोल गए राजस्‍थान के मंत्री; हो रहे ट्रोल

By Shashank MishraEdited By: Shashank Mishra
Published: Wed, 23 Aug 2023 07:29 PM (GMT+05:30)

राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना ने चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि चंद्रयान में जो ...और पढ़ें

'चंद्रयान में जो यात्री गए हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं: खेल मंत्री अशोक चांदना
'चंद्रयान में जो यात्री गए हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं: खेल मंत्री अशोक चांदना

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग (Moon South Pole Landing) हो गई है। इसरो के इस मिशन को सफल होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो को बधाई देते हुए खुशी जाहिर की है। वहीं इस बीच इसरो को बधाई देने वालों का ताता लग गया है। पूरी दुनिया अपने-अपने तरीके से ISRO को बधाई दे रही है।

इस बीच एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चांदना भी इसरो को बधाई देते हुए कह रहे है कि ''चंद्रयान में जो यात्री गए हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं।'' जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

शिक्षित मंत्रियों की करते रहे है मांग

आंध्र प्रदेश के भाजपा-प्रदेश महासचिव विष्णु वर्धन रेड्डी ने एक्स पर लिखा, प्रतिभाशाली अशोक चांदना से मिलें; वह राजस्थान सरकार में युवा मामले और खेल विभाग के मंत्री हैं। वह कह रहे हैं, ''चंद्रयान में जो यात्री गए हैं, मैं उन्हें सलाम करता हूं।'' उन्हें सचमुच इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि चंद्रयान3 क्या है। विडंबना यह है कि वे किसी भी सरकार में शिक्षित मंत्रियों की मांग करते हैं।