Rajasthan: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने दुधमुंहे बच्चे को पत्थर पर पटक-पटक कर मार डाला
Rajasthan पिता ने ही अपने दुधमुंहे बच्चे को पत्थर पर पटक कर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र के बीजेएस नट बस्ती की है।
जोधपुर, संवाद सूत्र। एक पिता ने ही अपने दुधमुंहे बच्चे को पत्थर पर पटक कर मार डाला। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना जोधपुर के महामंदिर थाना क्षेत्र के बीजेएस नट बस्ती की है। घटना के बाद बच्चे को अस्पताल लाया गया था, जहां रविवार को बच्चे ने दम तोड़ दिया। प्रारंभिक स्तर पर पति और पत्नी के झगड़े के बाद घटना को अंजाम देना पाया गया है। पत्नी ने पर्चा बयान पर हत्या की रिपोर्ट दी है। महामंदिर पुलिस घटना की जांच कर रही है। पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद पति ने अपने छह माह के बच्चे को पत्थर पर पटक-पटट कर मार डाला। थानाधिकारी लेखराज सिहाग के अनुसार, वारदात महामंदिर के बीजेएस नट बस्ती है।
बीजेएस नट बस्ती की रहने वाली रहिशा पत्नी महेंद्र नट ने रिपोर्ट दी। वह पिछले दो-तीन माह से नजदीक ही अपने पीहर में रह रही थी। शनिवार रात को ही वह अपने पीहर से सुसराल आई थी। इसके बाद रात को उसका अपना पति महेंद्र नट से झगड़ा हुआ। झगड़े में वह रहीशा से मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने उसके छह माह के पुत्र रितिक को उठाकर पत्थर पर तीन-चार बार पटका, जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर अवस्था में बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां बच्चे ने रविवार को दम तोड़ दिया। घटना के बाद से आरोपित वारदात स्थल से फरार हो गया। पूरे घटनक्रम के बाद महिला द्वारा पुलिस में पर्चा बयान दिया गया और पति के खिलाफ अपने बेटे की हत्या का मामला दर्ज करवाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि रहिशा की तरफ से पर्चा बयान पर पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया गया है। आरोपित घटना के बाद से ही फरार है। जिसकी अब तलाश करवाई जा रही है। थानाधिकारी ने बताया कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पत्नी काफी समय बाद अपने पति के घर आई थी, जबकि महिला का पीहर भी उसके ससुराल के समीप ही स्थित है।