Move to Jagran APP

गहलोत सरकार ने अटल सेवा केंद्र' का नाम, किया 'भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र'

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने अटल सेवा केंद्र का नाम बदलकर फिर से भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र कर दिया है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Mon, 04 Feb 2019 02:50 PM (IST)Updated: Mon, 04 Feb 2019 02:50 PM (IST)
गहलोत सरकार ने अटल सेवा केंद्र' का नाम, किया 'भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र'
गहलोत सरकार ने अटल सेवा केंद्र' का नाम, किया 'भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र'

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने 'अटल सेवा केंद्र' का नाम बदलकर फिर से 'भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र' कर दिया है। ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में अधिकारिक आदेश जारी कर दिए है।

loksabha election banner

अशोक गहलोत ने अपने पिछले कार्यकाल में पंचायत समिति स्तर पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्रों की स्थापना की थी,वसुंधरा राजे सरकार ने इनका नाम बदलकर अटल सेवा केन्द्र किया था। सत्ता में आते ही गहलोत सरकार ने नाम बदलने का एलान किया था और अब अधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए है। ग्रामीण एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोर्ट के आदेशों की पालना के तहत जिला मुख्यालयों पर जन सुविधा केंद्र, पंचायत समिति मुख्यालयों और ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 'अटल सेवा केंद्र' का नाम फिर से 'भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र' किया जाता है।

कोर्ट ने 23 दिसंबर 2014 को इनका नाम बदलने का आदेश दिया था, लेकिन पूर्वीवर्ती सरकार ने नाम बदलने के आदेश जारी नहीं किए थे। अब गहलोत सरकार ने नाम बदलने के आदेश जारी कर दिए है। उल्लेखनीय है कि गहलोत सरकार ने इससे पहले सरकारी दस्तावेजों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के फोटो हटवा दिया था। वहीं,वरिष्ठ तीर्थ नागरिक योजना से भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय का नाम हटा दिया गया था । 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.