... तो क्या अब अस्पतालों के लेबर रूम में 'गायत्री मंत्र' बजाना अनिवार्य है
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेबर रूम में गायत्री मंत्र बजाने का मामला सामने आया है। डॉक्टरों का तर्क था कि इससे लेबर पेन से पीड़ित महिला को आराम मिलता है।
जयपुर, एएनआई। राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेबर रूम में गायत्री मंत्र बजाने का मामला सामने आया है। एक ओर इसे बाकी के अस्पतालों में इसे चलाने की बात कह रहे हैं तो वहीं राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि उनकी तरफ से ऐसा कोई निर्देश नहीं दिया गया।
राजस्थान के दो सरकारी अस्पतालों के लेबर रूम में गायत्री मंत्र बजाने का मामला सामने आया है। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने रिपोर्ट में कहा है कि अस्पतालों के लेबर रूम में 'गायत्री मंत्र' बजाना अनिवार्य है। यह एक अफवाह है। यह मुद्दा पहले भी मेरे संज्ञान में आया था और मैंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
वहीं दूसरी और राजस्थान में मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने दो सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के लेबर रूम में गायत्री मंत्र बजाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। प्रदर्शनकारियों ने इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा से शिकायत की है कि उन्हें गायत्री मंत्र सुनने को कहा गया।
डॉक्टरों का तर्क था कि इससे लेबर पेन से पीड़ित महिला को आराम मिलता है। सवाई माधोपुर के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि बाकी अस्पतालों में भी करेंगे ऐसी व्यवस्था पर राज्य के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को लेबर रूम में किसी धार्मिक धुन बजाने का निर्देश नहीं दिया गया है।
सवाई माधोपुर के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा हम अपने जिला अस्पताल में लेबर रूम में गायत्री मंत्र बजाते हैं। जल्द ही हम इसे जिले के दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों के सभी 20 लेबर रूम में भी लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर एक महिला गायत्री मंत्र सुनती है तो उसे लेबर पेन महसूस नहीं होता।
जानकारी हो सिरोही जिला अस्पताल के लेबर रूम में डिलिवरी के वक्त एक साल से भी ज्यादा समय से महिलाओं को गायत्री मंत्र सुनाया जा रहा है। उदयपुर में भी सरकार द्वारा चलाए जाने वाले मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में गायत्री मंत्र बजाने की तैयारी चल रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप