गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा- जेटली के निधन से हमने राजनीति का एक पुरोधा खो दिया
जोधपुर से सांसद सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत ने अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ओर कहा कि जेटली का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है।
जोधपुर, रंजन दवे। जोधपुर से सांसद एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ओर कहा कि जेटली का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूर्णीय क्षति है।
भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया के अनुसार केंद्रीय मंत्री शेखावत एक दिवसीय प्रवास पर शनिवार को सुबह ही जोधपुर पहूंचे। अजीत कॉलोनी निवास पर सुबह जनसुनवाई की ओर बाद में कुछ कार्यक्रमों में भाग लिया। इसी दौरान भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन की सूचना मिलते ही सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। जेटली के निधन पर दुख जाहिर करते हुए मीडिया से बात की।
शेखावत ने कहा कि वे हमारे आदर्श और पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। उनको देश कभी भूल नहीं पाएगा।आज पार्टी के लिए बहुत ही दुखद दिन है। पार्टी ने एक ऐसे नेता को खोया है जो पार्टी की शुरुआत से अब तक पार्टी के साथ था।
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अरुण जेटली जी मेरे गुरु भी रहे हैं हमारे लिए बहुत दुखद है कि हमने पार्टी के वरिष्ठ नेता को खोया है।
उनका निधन भाजपा परिवार एवं देश की राजनीति के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। जेटली राजनीति के पुरोधा थे। शेखावत ने कहा कि देश ने एक अनुभवी राजनेता, वरिष्ठ क़ानूनविद्ध व जनता का हितेषी खो दिया। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे व परिवारजनों को इस कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।