Move to Jagran APP

गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर आरोप- गांधी परिवार ने अपने हित के लिए किये होंगे "गुप्त समझौते"

शेखावत का आरोप गांधी परिवार ने अपने हित के लिए कई और किये होंगे गुप्त समझौते चीन के दान पर शेखावत ने कांग्रेस को घेरा गहलोत पर कसा तंज

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 26 Jun 2020 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 09:50 AM (IST)
गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर आरोप- गांधी परिवार ने अपने हित के लिए किये होंगे  "गुप्त समझौते"
गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर आरोप- गांधी परिवार ने अपने हित के लिए किये होंगे "गुप्त समझौते"

जोधपुर, रंजन दवे। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन द्वारा दिए दान पर कांग्रेस और गांधी परिवार पर सवाल खड़े किए हैं। शेखावत ने गहलोत पर भी जुबानी हमला बोलते हुए उनको बाड़ेबंदी में परफेक्ट बताया। शेखावत ने तंज कसते हुए कहा कि अशोक गहलोत जी अनचाहे फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए धन्यवाद।

loksabha election banner

शेखावत ने कहा कि कांग्रेस और गांधी परिवार ने चीन के साथ दान तथा पेड ट्रिप्स के बदले ना जाने कितने और "गुप्त समझौते" किए होंगे। यही वजह है कि प्रधानमंत्री द्वारा पड़ोसी देशों के संबंध में लिए गए निर्णयों पर हर बार राहुल गांधी द्वारा देश को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उस एमओयू में क्या हुआ, यह कोई नहीं जानता, लेकिन चीन द्वारा राजीव गांधी फाउंडेशन को दिए गए दान के विवरण से स्पष्ट है कि इनके आपसी तालमेल की कहानी पुरानी है। इस धन को भारत के प्रधानमंत्री के प्रति देश की जनता का विश्वास तोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

बुधवार को भी केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2008 में राहुल गांधी द्वारा कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के साथ साइन किए गए गुप्त समझौते की जानकारी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि समझौते में क्या है, यह जानने का भारत इंतजार कर रहा है।

मुख्यमंत्री गहलोत पर कसा तंज

लोकतांत्रिक मूल्यों पर कोंग्रेस पर तंज कसते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम उन चीजों के लिए निश्चित ही कांग्रेस पार्टी से सवाल नहीं कर सकते, जो उसके पास है नहीं। शेखावत ने 1998 से भाजपा और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्षों के फोटो जारी कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसा है। जहां इस दौरान भाजपा के दस अध्यक्ष बदले हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी से नौ बार सोनिया गांधी अध्यक्ष रही हैं तो एक बार राहुल गांधी ने यह दायित्व संभाला है।

शेखावत ने तंज कसा कि अशोक गहलोत जी अनचाहे फिटनेस प्रमाण पत्र के लिए धन्यवाद। प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत को केवल अपने विधायकों की बाड़ेबंदी करने में महारत हासिल है। सत्ता की राजनीति में गहलोत केवल विधायकों की बाड़ेबंदी को ही गंभीरता से लेते हैं। उन्हें आमजन की सुरक्षा व्यवस्था से कोई लेना-देना नहीं है। केंद्रीय मंत्री शेखावत करौली जिले में विधायक भरोसी लाल जाटव पर दिन-दहाड़े हुई फायरिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस हमले में जाटव बाल-बाल बचे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.