Move to Jagran APP

Omicron Variant: राजस्थान में दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार के चार सदस्य संक्रमित, संपर्क में आए छह अन्य भी पाजिटिव

Omicron Variant दक्षिण अफ्रीका से सात दिन पहले जयपुर आए एक परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दंपती और उनके दो बच्चे शामिल हैं। जयपुर आने के बाद यह लोग अपने जिन 12 रिश्तेदारों से मिलें उनके से छह संक्रमित मिले हैं।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 05:56 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 09:22 PM (IST)
Omicron Variant: राजस्थान में दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार के चार सदस्य संक्रमित, संपर्क में आए छह अन्य भी पाजिटिव
राजस्थान में दक्षिण अफ्रीका से आए जयपुर के चार लोग संक्रमित मिले। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ने लगा है। जयपुर में ओमिक्रोन वेरिएंट के चार संदिग्ध मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दक्षिण अफ्रीका से सात दिन पहले जयपुर आए एक परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दंपती और उनके दो बच्चे शामिल हैं। जयपुर आने के बाद यह लोग अपने जिन 12 रिश्तेदारों से मिलें, उनके से छह संक्रमित मिले हैं। सभी को ओमिक्रोन का संदिग्ध मानते हुए क्वारंटीन किया गया है। दरअसल, अफ्रीका में ओमिक्रोन का ज्यादा प्रकोप होने के कारण यहां भी चिंता बढ़ी है।राज्य में नवंबर से अब तब 375 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 45 बच्चे शामिल हैं। इसी बीच, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बृजकिशोर शर्मा संक्रमित मिले हैं। उन्हें राज्य के सबसे बड़े सबसे बड़े कोविड अस्पताल राजस्थान स्वास्थ्य व विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती कराया गया है। इस अस्पताल में अलग से डेडिकेटेड वार्ड बनाए गए हैं। गंभीर मरीजों के लिए अलग से आइसीयू का प्रबंध किया गया है। राज्य के अस्पतालों में आक्सीजन का प्रबंध किया गया है। उधर, चिकित्सा विभाग राज्य में अब तक चार करोड़ 36 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगी है। वहीं, दो करोड़ 55 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। 

loksabha election banner

राजस्थान में 213 एक्टिव केस 

प्रेट्र के मुताबिक, राजस्थान में एक ही परिवार के नौ सदस्यों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि इनमें से दक्षिण अफ्रीका से लौटे चार लोगों को राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी नौ लोगों के नमूने जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल भेजे गए हैं। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा नरोत्तम शर्मा ने कहा कि परिवार से परीक्षण के लिए 14 नमूने लिए गए, जिनमें से नौ में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से चार दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। अधिकारी ने कहा कि दिशानिर्देशों के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका से लौटे लोगों को आरयूएचएस अस्पताल में आइसोलेट किया गया है, जबकि अन्य पांच को होम क्वारंटाइन किया गया है। राजस्थान में फिलहाल 213 एक्टिव केस हैं। सबसे ज्यादा 114 एक्टिव केस अकेले जयपुर से हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.