Move to Jagran APP

दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर, नहीं मानी तो गोली मार दी

महिला का पति उससे मारपीट कर उसके दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाब डालता था। इनकार करने पर बेहरमी से मारपीट कर उसे गोली मार दी।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 16 Jul 2019 11:06 AM (IST)Updated: Tue, 16 Jul 2019 11:06 AM (IST)
दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर, नहीं मानी तो गोली मार दी
दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने को किया मजबूर, नहीं मानी तो गोली मार दी

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान के धौलपुर में पुलिस चाौकी में पति की शिकायत कर घर लौट रही महिला को उसके पति ने गोली मार दी। वारदात के बाद पति फरार हो गया। घायल महिला को लोगों ने मदद कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे भर्ती कर लिया गया है।

prime article banner

पुलिस के अनुसार शैतानपुरा निवासी महिला ने बताया कि उसका पति दिनेश आये दिन उससे मारपीट कर उसके दोस्तों के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाब डालता था। इसके लिए इंकार करने पर वह बेहरमी से मारपीट करता था।

रविवार रात को उसके पति ने शराब के नशे में गुस्सा कर फ्रिज तोड़ दिया। इससे तंग आकर वह सोमवार को कचहरी से पति के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाने टाऊन पुलिस चैकी में गई थी। इसके बाद वह पुलिस चैकी से घर लौट रही थी। तभी घर के समीप गली में घुसते ही उसका पीछा करते हुए आ रहे पति ने पीठ में गोली मार दी।

आसपास के लोग इकट्ठा हुए। जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद लहूलुहान हालत में मौजूद महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, आरोपी पति फरार है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.