जयपुर एयरपोर्ट पर पक्षी ने रोकी प्लेन की उड़ान, आधे घंटे में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद फ्लाइनास एयरलाइंस के विमान से एक पक्षी टकरा ...और पढ़ें

सांकेतिक फोटो
HighLights
जयपुर हवाई अड्डे पर विमान से पक्षी टकराया।
पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग कराई, सभी सुरक्षित।
जांच के बाद विमान ने आधे घंटे में फिर उड़ान भरी।
जागरण संवाददाता, जयपुर। जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ते ही एक विमान से पक्षी टकरा गया। जिससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। वहीं, उड़ान के 30 मिनट बाद ही प्लेन की वापस लैंडिंग कराई गई।
बता दें कि शनिवार रात सऊदी अरब की फ्लाइनास एयरलाइंस का विमान जेद्दा से रात करीब साढ़े आठ बजे जयपुर पहुंचा था। करीब दो घंटे बाद रात 10:10 बजे खाली विमान ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से वापस जेद्दा के लिए उड़ान भरी थी कि कुछ मिनट बाद ही पक्षी इस विमान से टकरा गया।
घटना के तत्काल बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) को सूचना दी। करीब 10:40 बजे मिनट पर विमान को सुरक्षित रूप से उतारा गया। करीब आघा घंटे बाद वापस विमान ने फिर उड़ान भरी। हवाई अड्डे से मिली जानकारी के अनुसार, इंजीनियरों ने जांच की तो पक्षी टकराने से विमान को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
