Move to Jagran APP

Rajasthan: महिला मित्र ने योग शिक्षक का प्राइवेट पार्ट काटा, जानें-क्या है मामला

Rajasthan जयपुर में एक महिला योग शिक्षक ने पुरुष योग शिक्षक के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। पुरुष शिक्षक इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो महिला योग शिक्षक ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 19 Nov 2021 03:06 PM (IST)Updated: Fri, 19 Nov 2021 03:06 PM (IST)
Rajasthan: महिला मित्र ने योग शिक्षक का प्राइवेट पार्ट काटा, जानें-क्या है मामला
राजस्थान के जयपुर में महिला मित्र ने योग शिक्षक का प्राइवेट पार्ट काटा। फाइल फोटो

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक महिला योग शिक्षक ने पुरुष योग शिक्षक के साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। पुरुष शिक्षक इसके लिए तैयार नहीं हुआ तो महिला योग शिक्षक ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इस घटना में पुरुष योग शिक्षक बेहोश हो गया। उसे एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में भांकरोटा पुलिस थाने में महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल दोनों के नाम सार्वजनिक नहीं कर रही है। घटना को अंजाम देने के बाद महिला योग शिक्षक फरार हो गई। पुलिस महिला योग शिक्षक की तलाश कर रही है।

loksabha election banner

जानें, क्या है मामला

पुलिस के अनुसार, आरोपित 35 वर्षीय महिला दो बच्चों की मां है। पुरुष योग शिक्षक बीकानेर का रहने वाला है। वह यहां योग पर अध्ययन करने के साथ ही कक्षा भी लेता है। कुछ घरों में जाकर योग सिखाता है। महिला भी योग सिखाती है। इस दौरान दोनों के बीच मित्रता हो गई। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। 16 नवंबर को पुरुष योग शिक्षक महिला के घर गया था। उस समय महिला के बच्चे घर पर नहीं थे। महिला ने उसे खाना खिलाया। खाना खाने के बाद उसे चक्कर आने लगे। जब वह वापस अपने घर लौटने लगा तो महिला ने उसे अपनी कार से छोड़ने के लिए कहा। इसके लिए वह तैयार हो गया। इसके बाद महिला पुरुष शिक्षक को लेकर उसके घर पहुंची। वहां महिला ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हुई। इससे नाराज हो कर महिला ने चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में महिला ने ही उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद महिला वहां से फरार हो गई। निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने पुरुष शिक्षक को एसएमएस अस्पताल भेज दिया। पुरुष योग शिक्षक ने पुलिस के समक्ष आशंका जताई है कि महिला ने उसके खाने में कोई ऐसी जहरीली चीज मिलाई, जिससे उसे चक्कर आने लगे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.