Move to Jagran APP

Rajasthan: उदयपुर में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Misbehaviour In Udaipur बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार किया है। घटना राजस्थान के उदयपुर की है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 07:24 PM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 07:24 PM (IST)
Rajasthan: उदयपुर में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार
Rajasthan: उदयपुर में बेटी से दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

उदयपुर, संवाद सूत्र। Misbehaviour In Udaipur: राजस्थान के उदयपुर एक व्यक्ति ने अपनी सात वर्षीय बेटी से दुष्कर्म किया और लहुलूहान हालत में उसे नानी के घर के पास छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता को यहां एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहरी थाना गोवर्द्धविलास क्षेत्र के सुरफला गांव की है। यहां पीड़िता की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया है कि वह अपने पीहर आई हुई थी। रविवार रात बेटी से उसी के पिता ने ही दुष्कर्म किया और सोमवार सुबह उनके पीहर के पास छोड़कर भाग निकला। बालिका दर्द से परेशान थी तथा घबराई हुई थी।

loksabha election banner

मां को पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है और दुष्कर्म उसके पिता ने किया है। इसके बाद वह अपने भाई तथा पीड़िता को लेकर गोवर्द्धविलास थाने पहुंची। इधर, पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए पीड़िता को अस्पताल ले गई, जांच में उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सुरफला के लोगों से दुष्कर्म के आरोपित के बारे में जानकारी ली तथा एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दी। आरोपित अपने एक रिश्तेदार के घर से पकड़ा गया।

विवाहिता से छेड़छाड़ में दो गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंबेनगर में एक विवाहिता से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने

दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें लखारी घाटी निवासी राजू रजक तथा ऋतिक ओझा शामिल हैं। दोनों को अदालत के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया गया कि घर में खाना पका रही महिला से दोनों आरोपितों ने छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर फरार हो गए थे। 

इधर अजमेर में माकड़वाली का सरपंच खुद को अविवाहित बताकर एक युवती से पिछले तीन-चार साल तक दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पहले जब उसकी पोल खुली तो पीड़िता ने उसे आड़े हाथों लिया। इस पर सरपंच ने बंदूक के बल पर उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस में सरपंच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी दिनेश कुमावत मामले की जांच में जुटे हैं। कुमावत ने बताया कि पीड़िता ने वीरवार को थाने पहुंचकर माकड़वाली सरपंच महेंद्र सिंह रावत के खिलाफ शिकायत दी कि महेंद्र ने उसे करीब तीन साल पहले अपने प्रेम जाल में फंसाया था, उस समय उसने उससे कहा था कि वह उससे शादी करेगा और इसे दुनिया के वह सारे सुख देगा, जो एक पति अपनी पत्नी को देता है। ऐसी बातें सुनकर पीड़िता उसके चंगुल में फंस गई। इसके बाद सरपंच ने उसे एक कमरा किराए पर लेकर भी दिया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.