Move to Jagran APP

Farmers protest Bharat Bandh Rajasthan: किसानों द्वारा भारत बंद आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

भारत बंद के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है और इस बंद के मध्य नजर रेलवे ने आंशिक तौर पर रेल सेवाएं रद्द की है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधानुसार रेवाडी- हिसार चरखीदादरी- मनहेरू भिवानी- बामला रेलखण्ड के मध्य कारण रेलसेवाएं प्रभावित होने के सम्बंध में सूचना जारी की है।

By Priti JhaEdited By: Published: Fri, 26 Mar 2021 11:21 AM (IST)Updated: Fri, 26 Mar 2021 11:23 AM (IST)
Farmers protest Bharat Bandh Rajasthan: किसानों द्वारा भारत बंद आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित
भारत बंद आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित

जोधपुर, जागरण संवाददाता। किसानों के द्वारा घोषित किए गए भारत बंद के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है और इस बंद के मध्य नजर रेलवे ने आंशिक तौर पर रेल सेवाएं रद्द की है। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधानुसार रेवाडी- हिसार, चरखीदादरी- मनहेरू, भिवानी- बामला रेलखण्ड के मध्य किसान आंदोलन के कारण रेल सेवाएं प्रभावित होने के सम्बंध में सूचना जारी की है।

loksabha election banner

किसान आंदोलन के मद्देनजर घोषित बन्द के तहत

गाडी संख्या 04835 , हिसार - रेवाडी रेलसेवा दिनांक 26.03.21 को हिसार से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा भिवानी स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा भिवानी- रेवाडी स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 04836, रेवाडी - हिसार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.03.21 को रेवाडी के स्थान पर भिवानी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी- भिवानी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 04734, श्रीगंगानगर- रेवाडी रेलसेवा दिनांक 26.03.21 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- रेवाडी स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04733, रेवाडी - श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.03.21 को रेवाडी के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी - हिसार स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी संख्या 09791, जयपुर - हिसार रेलसेवा दिनांक 26.03.21 को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा रेवाडी स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा रेवाडी- हिसार स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 09792, हिसार- जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.03.21 को हिसार के स्थान पर रेवाडी से प्रस्थान करेगी अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- रेवाडी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाडी संख्या 04732, भटिण्डा- दिल्ली रेलसेवा दिनांक 26.03.21 को भटिण्डा से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा हिसार स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- दिल्ली स्टेशन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

जयपुर - दिल्ली सराय रोहिल्ला - जयपुर प्रतिदिन त्यौहार स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर - दिल्ली सराय रोहिल्ला - जयपुर प्रतिदिन त्यौहार स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। ये रेलसेवा पूर्णतया आरक्षित रहेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गौरव गौड़ के अनुसार गाडी संख्या 09731, जयपुर- दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन त्यौहार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.04.21 से 30.06.21 ( 91 ट्रिप ) तक जयपुर से प्रतिदिन 08.25 बजे रवाना होकर 13.45 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी । इसी प्रकार गाडी संख्या 09732, दिल्ली सराय रोहिल्ला - जयपुर प्रतिदिन त्यौहार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 01.04.21 से 30.06.21 ( 91 ट्रिप ) तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रतिदिन 14.45 बजे रवाना होकर 19.50 बजे जयपुर पहुंचेगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.