राजस्थान में आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने की आत्महत्या
राजस्थान में बारां जिले के एक किसान ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। किसान का शव उसके ही खेत में एक पेड़ पर फांसी के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला।
By Preeti jhaEdited By: Published: Wed, 03 Jul 2019 11:56 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jul 2019 11:56 AM (IST)
जयपुर, जेएनएन। राजस्थान में बारां जिले के एक किसान ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। किसान का शव सोमवार रात को उसके ही खेत में एक पेड़ पर फांसी के फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। किसान पर बैंक के साथ-साथ अन्य लोगों का भी कर्ज था।
जानकारी के अनुसार किसान के आत्महत्या करने की घटना बारां जिले की है। जिले के मांगरोल तहसील के बोहत गांव निवासी 40 वर्षीय किसान हजारीलाल गुर्जर ने सोमवार देर रात अपने खेत में लगे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
ग्रामीणों ने उसके शव को पेड़ पर फंदे के सहारे झूलते देखा तो पुलिस को सूचना दी। किसान के परिजनों का कहना है हजारीलाल पिछले कुछ दिनों से आर्थिक तंगी के वजह से परेशान चल रहा था। उस पर बैंक और बाजार के लोगों का कर्ज था। इसके चलते वो घर पर भी पैसे मांगता था। संभवत इन्हीं कारणों के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें