Move to Jagran APP

Crime News: दुष्कर्म के आरोपित ने महिला को आग लगाई, 70 फीसदी झुलसी

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपित ने पीड़िता को आग के हवाले कर दिया। इससे पीड़िता गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता का बीकानेर स्थित जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। रिहा होने के बाद उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी।

By Vinay Kumar TiwariEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 05:36 PM (IST)
Crime News: दुष्कर्म के आरोपित ने महिला को आग लगाई, 70 फीसदी झुलसी
हनुमानगढ़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपित ने पीड़िता को आग के हवाले कर दिया। पीड़िता गंभीर रूप से झुलसी।

जागरण संवाददाता, जयपुर। Crime News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में दुष्कर्म के एक आरोपित ने पीड़िता को आग के हवाले कर दिया। इससे पीड़िता गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़िता का बीकानेर स्थित जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार यह घटना हनुमानगढ़ जिले के गोलूवाला में बृहस्पतिवार आधी रात बाद हुई। यहां एक महिला घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसी हुई मिली। पुलिस के अनुसार पीड़िता घर में ही ब्यूटी पॉर्लर चलाती है।

पीड़िता की नानी ने गोलूवाला पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया कि पीड़ितिा ने आरोपित प्रदीप के खिलाफ दुष्कर्म का मामला करीब दो साल पहले दर्ज कराया था। इस मामले में उसे जेल की सजा हुई थी और वह जमानत पर छूटा था। जमानत पर रिहा होने के बाद उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी।

पीड़िता ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी थी। लेकिन पुलिस ने उसकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया। आरोप है कि प्रदीप बृहस्पतिवार रात पीड़िता के घर में घुसा और उसको जिंदा जलाने की नीयत से आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनोें ने तत्काल स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया,जहां से उसे बीकानेर जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। गोलूवाला पुलिस ने आरोपित प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस थाना अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि पीड़िता काफी समय से पति से अलग नानी के पास रह रही है। आरोपित ने करीब दो साल पहले उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के मामले में उसे सजा हुई थी। जमानत पर छूटने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता 70 फीसदी झुलसी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.