Move to Jagran APP

अदालत ने एक दुष्कर्मी सौतेले पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई

जयपुर में पाॅक्सो मामलों की विशेष अदालत ने एक दुष्कर्मी सौतेले पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह आरोपी अपनी सौतेली बेटी का छह माह से यौन शोषण कर रहा था।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 10 Jan 2020 12:28 PM (IST)Updated: Fri, 10 Jan 2020 12:28 PM (IST)
अदालत ने एक दुष्कर्मी सौतेले पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई
अदालत ने एक दुष्कर्मी सौतेले पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई

जयपुर, जेएनएन। जयपुर में पाॅक्सो मामलों की विशेष अदालत ने एक दुष्कर्मी सौतेले पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह आरोपी अपनी सौतेली बेटी का छह माह से यौन शोषण कर रहा था। अदालत ने अभियुक्त पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

prime article banner

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अभियुक्त को शेष जीवन जेल में रखा जाए। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि स्कूली छात्रा के साथ उसका सौतेला पिता छह माह से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की ओर से घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन को देने पर 17 अगस्त 2018 को सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में आरोप पत्र पेश किया।

पीड़िता की ओर से दिए बयानों में कहा गया की उसने अपने दुष्कर्म को लेकर कई बार अपनी मां से सौतेले पिता की शिकायत की थी, लेकिन मां ने हर बार समाज में परिवार की बदनामी होने की बात कह कर चुप करा दिया। कोर्ट ने इसे गम्भीर अपराध मानते हुए आरोपी को अब शेष पूरी उम्र जेल में रखने का आदेश दिया और दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। बड़ा

वेश्यावृत्ति के बड़े धंधे का भण्डाफोड़

राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा में एक गेस्टहाउस में छापा मार कर पुलिस ने वेश्यावृत्ति के बड़े धंधे का भण्डाफोड़ किया है। पुलिस ने गेस्ट हाउस से 7 युवतियों और 4 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई युवतियां दिल्ली और पश्चिम बंगाल की हैं।

पुलिस के अनुसार वेश्यावृत्ति का यह धंधा नीमराणा इलाके में हीरो चैक स्थित यादव गेस्ट हाउस में चल रहा था। पुलिस को एक मुखबिर से इसकी सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने गुरुवार को टीम गठित कर यादव गेस्ट हाउस पर छापा मारा।

गेस्ट हाउस के विभिन्न कमरों में युवतियां और युवक संदिग्ध हालत में पाए गए। पूछताछ में सामने आया है कि युवतियां दिल्ली और पश्चिम बंगाल की हैं। पुलिस ने युवतियों के मोबाइल और अन्य सामान जब्त कर लिया है। सभी को पीटा एक्ट में गिरफ्तार किया गया है। अब आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में अलवर, चित्तौडगढ ओैर पर्यटन महत्व के कुछ अन्य जिलों जैसे अजमेर, उदयपुर आदि में ऐसे मामले पहले भी पकड में आ चुके है। चित्तौड़गढ़ में तो पुलिस ने स्थानीय युवकों के साथ विदेशी युवतियों को पकड़ा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.