Move to Jagran APP

Rajasthan Politics: राजस्थान के कांग्रेसियों को जल्द मिलेगी सत्ता और संगठन में भागीदारी

Rajasthan Politics राजस्थान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच जयपुर में लंबी चर्चा हुई। फेरबदल से पहले मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 09:45 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 09:45 PM (IST)
Rajasthan Politics: राजस्थान के कांग्रेसियों को जल्द मिलेगी सत्ता और संगठन में भागीदारी
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। फाइल फोटो

जयपुर, जागरण संवाददाता। सत्ता और संगठन में भागीदारी को लेकर राजस्थान के कांग्रेसियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है । 30 अक्टूबर को दो विधानसभा सीटों (धरियावद और वल्लभनगर) मे होने वाले उपचुनाव के बाद राजनीतिक नियुक्तियों की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सहमति बनी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बीच जयपुर में लंबी चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, इस चर्चा में नवंबर के पहले सप्ताह में आधा दर्जन वरिष्ठ नेताओं को राजनीतिक नियुक्तियों के माध्यम से सत्ता में भागीदारी देने पर सहमति बनी है। इनमें प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डा. चंद्रभान, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास, विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता रामेश्वर डूडी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रेहाना रियाज शामिल है। इसके बाद नवंबर के मध्य में मंत्रिमंडल में फेरबदल होगा।

loksabha election banner

फेरबदल से पहले राहुल गांधी से सीएम करेंगे मुलाकात

फेरबदल से पहले मुख्यमंत्री दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। राज्य के चिकित्सा मंत्री डा. रघु शर्मा के गुजरात और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के पंजाब का प्रभारी बनने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर सीएम पर दबाव बढ़ा है। सूत्रों के अनुसार, चौधरी ने मंत्रीपद छोड़ने की इच्छा जताई है। अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में चौधरी वहां ज्यादा देना चाहते हैं। चिकित्सा जैसा महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे डा. शर्मा को मंत्री पद से मुक्त करने को लेकर सीएम व आलाकमान के बीच सहमति बनी है। उन्हें गुजरात में पूरा ध्यान देने के लिए कहा गया है। अब वह प्रत्येक महीने में 10 दिन गुजरात में रहेंगे। मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियों का पहला चरण समाप्त होने के बाद संगठनात्मक नियुक्तियां होंगी। इनमें जिला और ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि गहलोत सरकार 17 दिसंबर को तीन साल का कार्यकाल पूरा करेगी। इससे पहले कांग्रेसियों को सत्ता में भागीदारी दी जाएगी। गहलोत, माकन और डोटासरा शुक्रवार को जयपुर से जोधपुर साथ गए थे। वहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय महिपाल मदेरणा के निवास पर जाकर उनके निधन पर शोक जताया था। इसके बाद दो स्थानों पर प्रशासन गांवों के संग अभियान का निरीक्षण भी किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.