Move to Jagran APP

नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह बोले, मैं दुष्कर्म के आरोपितों के घरों में आग लगा दूंगा

Jagat Singh. नटवर सिंह के बेटे और अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी जगत सिंह ने कहा है कि मैं दुष्कर्म के आरोपितों के घरों मे आग लगा दूंगा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 07:27 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 07:27 PM (IST)
नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह बोले, मैं दुष्कर्म के आरोपितों के घरों में आग लगा दूंगा
नटवर सिंह के बेटे जगत सिंह बोले, मैं दुष्कर्म के आरोपितों के घरों में आग लगा दूंगा

जागरण संवाददाता, जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री नटवर सिंह के बेटे और अलवर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी जगत सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मैं दुष्कर्म के आरोपितों के घरों मे आग लगा दूंगा। गौरतलब है कि इससे पहले वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।

prime article banner

जगत सिंह का लोगों को संबोधित करते एक वीडियो वायरल हुआ है। क्षेत्र के भयाडी गांव में जगत सिंह भड़काउ भाषण दे रहे हैं। वीडियो में जगत सिंह मतदाताओं को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर उनको गाली देते हुए मारने-काटने की बात कहते हुए दिखाई देते हैं। जगत सिंह कहते हैं कि बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो मैं खुद उनके घर जाऊंगा और उनके घरों में आग लगा दूंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां कांग्रेस प्रत्याशी भी मेव है और आरोपित भी मेव है। कांग्रेस प्रत्याशी आरोपितों को पूरी तरह से संरक्षण दे रही हैं।

जगत सिंह ने कहा कि 31 जनवरी के बाद वह ऐसे लोगों को देख लेंगे जो यहां का माहौल खराब कर रहे हैं। इस मामले को लेकर बडौदामेव पुलिस थाना पहुंचे बसपा प्रत्याशी जगत सिंह ने थानाधिकारी को अल्टीमेटम दिया कि चौबीस घंटे में आरोपित गिरफ्तार नहीं हुए तो थाने पर धरना दिया जाएगा। इसके साथ ही आरोपितों के गांव भयाड़ी जाकर घरों से आरोपितों को खींचकर लाने की भी चेतावनी दी। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में दो दिन पहले नाबालिग बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शेष की तलाश की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.