Move to Jagran APP

बांसवाड़ा: उप प्रधान पद के उप चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस खेमे में खुशी, भाजपा में हडक़ंप

बांसवाड़ा जिले की घाटोल पंचायत समिति के उप प्रधान पद के उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की लेकिन हार के बावजूद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 12:38 PM (IST)Updated: Sat, 16 Mar 2019 12:38 PM (IST)
बांसवाड़ा: उप प्रधान पद के उप चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस खेमे में खुशी, भाजपा में हडक़ंप
बांसवाड़ा: उप प्रधान पद के उप चुनाव में हार के बावजूद कांग्रेस खेमे में खुशी, भाजपा में हडक़ंप

उदयपुर, जेएनएन। बांसवाड़ा जिले की घाटोल पंचायत समिति के उप प्रधान पद के उप चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की लेकिन हार के बावजूद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। बाड़ाबंदी के बावजूद भाजपा का एक सदस्य पाला बदल गया और कांग्रेस की इस सेंधमारी से जिला भाजपा में हडक़ंप मच गया है। अब पार्टी अंदर ही अंदर मामले की जांच कराने में जुटी है।

loksabha election banner

दरअसल भाजपा ने सैना देवी को प्रमुख पद का उम्मीदवार बनाया था। जिसके खिलाफ कांग्रेस की जीवनी देवी मैदान में थी। पंचायत समिति में पंद्रह सदस्य भाजपा के जबकि दस सदस्य कांग्रेस के थे। भाजपा पिछले तीन दिनों से अपने सभी सदस्यों की बाड़ाबंदी की हुई थी।

परिणाम को लेकर भाजपा आश्वस्त थी लेकिन जब परिणाम आए तो भाजपा की प्रत्याशी सैना देवी 14 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मत। कांग्रेस के पास दस सदस्य थे लेकिन उसके प्रत्याशी को 11 मतों का समर्थन मिलने से भाजपा सकते में आ गई। बाड़ाबंदी के बावजूद उनके एक सदस्य ने पाला बदल लिया। अब पार्टी जिला अध्यक्ष मनोहर त्रिवेदी इसकी जांच करेंगे कि किस सदस्य ने क्रॉस वोटिंग की। 

बता दें, पंचायत समिति में कुल 27 सदस्य थे, जिनमें से 17 भाजपा और 10 कांग्रेस के निर्वाचित हुए थे। प्रधान पद पर भाजपा के हरेंद्र निनामा चुने गए। निनामा के विधायक निर्वाचित होने तथा भाजपा की एक सदस्य अनीता राणा ने सरकारी सेवा में मौका मिलने के बाद दिए इस्तीफे से पंचायत समिति में सदस्यों की संख्या 25 रह गई थी।

प्रधान पद रिक्त होने पर राज्य सरकार ने पार्टी की जीवनी देवी को प्रधान मनोनीत कर दिया था। जिस पर भाजपा की सैना देवी हाईकोर्ट गई और अदालत के आदेश पर चुनाव हुए थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.