राजस्थान के झालावाड़ में भाजपा नेता को मारी गोली
BJP leader shot at in Rajasthan. भाजपा नेता समेत चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। घटना राजस्थान के झालावाड़ की है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 02:32 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 02:32 PM (IST)
जयपुर, प्रेट्र। राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक सामाजिक समारोह में भाजपा नेता समेत चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात भवानीमंडी इलाके में नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता रामलाल गुर्जर (58) एक समारोह में भाग लेने के बाद कुछ लोगों के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान तीन अज्ञान लोगों ने उन पर गोली चला दी। रामलाल गुर्जर और तीन अन्य लोगों को गोली लगी।
पुलिस के मुताबिक, इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत स्थिर है। आरोपितों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें