Move to Jagran APP

दुल्हन ने हिम्मत दिखाते हुए दहेज में बाइक मांगने पर दुल्हेे और बाराती को वापस लौटाया

राजस्थान के ब्यावर में एक दुल्हन ने हिम्मत दिखाते हुए दहेज मांगने वाले दुल्हे को बैरंग वापस भेज दिया।

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 12:14 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 12:14 PM (IST)
दुल्हन ने हिम्मत दिखाते हुए दहेज में बाइक मांगने पर दुल्हेे और बाराती को वापस लौटाया
दुल्हन ने हिम्मत दिखाते हुए दहेज में बाइक मांगने पर दुल्हेे और बाराती को वापस लौटाया

जयपुर, जेएनएन। राजस्थान के ब्यावर में एक दुल्हन ने हिम्मत दिखाते हुए दहेज मांगने वाले दुल्हे को बैरंग वापस भेज दिया। यहां के भीमसिंह की बेटी पूजा की शादी फतेहपुर निवासी निकेश सिंह के साथ तय हुई। तय कार्यक्रम के अनुसार निकेश की बारात दोपहर को आनी थी लेकिन इससे पहले ही लड़के ने लड़की को फोन कर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग कर दी।

loksabha election banner

इस बात की जानकारी जब पूजा ने अपने पिता को दी तो उसकी तबीयत खराब हो गई। उधर दहेज की मांग पूरी नहीं होते देख लड़के ने अपनी बारात भी लेट कर दी। पूजा ने अपने परिवार वालों से कह दिया कि ऐसे लड़के के साथ शादी नहीं करेगी जो दहेज का लालची हो। लड़की के परिवार वालों ने लड़की के कहने पर शादी की तैयारियों को रोक दिया। लड़के वाले बारात लेकर लड़की के घर पर पहुंचे तो वहां पर किसी भी प्रकार की तैयारियों नहीं देखकर दंग हो गए।

लड़के वालों की ओर से कुछ लोग लड़की के घर पहुंच। कुछ लोगों ने बातचीत की तो सामने आया कि लड़के की मोटर साइकिल की मांग वे पूरी नहीं कर सकते हैं और लड़की ने ऐसे दहेज लोभी से शादी करने से मना कर दिया है। लडके वालों ने मनाने की कोशिश भी की, लेकिन लड़की सहित उसके परिवार वालों ने शादी से मना कर दिया।

माहौल गर्माया तो लडकी वालों ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद लड़के वालों को वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद बारात बिना दूल्हन के ही बैरंग लौट गई।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.