विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीकानेर में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Published: Sat, 03 Oct 2026 03:56 PM (IST)

बीकानेर के लूणकरणसर में हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ...और पढ़ें

बीकानेर में हाईटेंशन लाइन से दर्दनाक हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

बीकानेर में हाईटेंशन लाइन से दर्दनाक हादसा (सांकेतिक तस्वीर)

डिजिटल डेस्क, बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां लूणकरणसर थाना क्षेत्र के सोजवाली-बींझरवाली गांव के पास हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

यह घटना शुक्रवार देर रात हुई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि दोनों शव बुरी तरह झुलसे हुए थे।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान जामसर पुलिस थाना क्षेत्र के ढोलेरा निवासी 20 वर्षीय भगवान सिंह के रूप में हुई है, जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि शवों के पास एक वायर कटर और तार के बंडल सहित अन्य सामान मिला है, जिससे शक है कि बिजली के तार चोरी करने की कोशिश के दौरान वे हाई-टेंशन लाइन के संपर्क में आए होंगे।

हालांकि, उन्होंने कहा कि घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)