विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान के बांदीकुई गांव से भारत जोड़ो यात्रा फिर से हुई शुरू, सीएम अशोक गहलोत हुए शामिल

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Mon, 19 Dec 2022 08:16 AM (IST)

राजस्थान के बांदीकुई गांव से कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू हो गई है। इस दौरान राहुल ...और पढ़ें

राजस्थान के बांदीकुई गांव से भारत जोड़ो यात्रा फिर से हुई शुरू
राजस्थान के बांदीकुई गांव से भारत जोड़ो यात्रा फिर से हुई शुरू

राजस्थान, एजेंसी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार सुबह राजस्थान के दौसा के बांदीकुई गांव से 'भारत जोड़ो यात्रा' फिर से शुरू की। यात्रा में सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस विधायक सचिन पायलट और पार्टी के अन्य नेता शामिल हुए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक 26 जनवरी के बाद 7 फरवरी से पहले कांग्रेस के पूर्ण सत्र की योजना बनाई जा रही है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम को मंजूरी दी जाएगी, जिसके बाद नई कांग्रेस कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। समिति के गठन के तुरंत बाद पार्टी संगठन में लंबे समय से लंबित और स्थगित किए गए बड़े बदलाव भी किए जाएंगे।