विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan: उदयपुर के कोटड़ा में सामूहिक नमाज से रोकने पर पुलिस पर पथराव, चार गिरफ्तार

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Sat, 04 Apr 2020 07:23 PM (IST)

Coronavirus. उदयपुर जिले के कोटड़ा उपखंड मुख्यालय पर अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

Rajasthan: उदयपुर के कोटड़ा में सामूहिक नमाज से रोकने पर पुलिस पर पथराव, चार गिरफ्तार
Rajasthan: उदयपुर के कोटड़ा में सामूहिक नमाज से रोकने पर पुलिस पर पथराव, चार गिरफ्तार

उदयपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण के बीच कोटड़ा में सामूहिक नमाज करने से रोके जाने पर शनिवार को उदयपुर जिले के कोटड़ा उपखंड मुख्यालय पर अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के निर्देश पर चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को कोटड़ा थाना पुलिस ने सामूहिक नमाज पर रोक संबंधी आदेश जारी किए थे। भारी पुलिस बलों ने कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव के चलते कोटड़ा में सामूहिक नमाज नहीं होने दी। जिससे

अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोग नाराज हो गए थे। उन्होंने शनिवार को सामूहिक नमाज करने की योजना बनाई तथा अपने समुदाय के लोगों को वहां की मुख्य मस्जिद पर आमंत्रित कर सामूहिक नमाज करने की कोशिश की। जिसकी सूचना पर पुलिस बल पहुंचा तथा सभी को वहां से जाने को कहा। जिसके बाद वहां

मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।

पुलिस ने हल्का बल चार्ज कर उन्हें भगाया। पुलिस ने पथराव करने तथा राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज करते हुए कोटड़ा के सज्जाद उर्फ अज्जू पुत्र इकबाल, वसीम पुत्र गुलाम अहमद, मुस्तकीम उर्फ मुस्तीक पुत्र सकूर मोहम्मद तथा जबी पुत्र सफी को गिरफ्तार कर लिया। उनके बाकी साथियों के नाम पते भी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। शनिवार शाम सभी को पीठासीन अधिकारी के समक्ष पेश किया गया। मिले आदेश के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

उदयपुर में अफवाह फैलाने के मामले में 99 लोग हिरासत में

उदयपुर शहर में कोरोना संक्रमण को लेकर अफवाह फैलाने के मामले में पुलिस ने 99 लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। बताया गया कि इन सभी लोगों को छह माह के लिए पाबंद किए जाने के साथ सरकारी स्कूलों में क्वारंटाइन के लिए भेज दिया गया। साथ ही, वहां पुलिस की तैनातगी सुनिश्चित कर दी गई है। 

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें