यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'उद्धव और राज ठाकरे का उचित इलाज करेगी महाराष्ट्र सरकार', हिंदी भाषा विवाद पर बोले अठावले
द्रीय मंत्री और रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ...और पढ़ें

HighLights
- अठावले ने कहा कि मराठी भाषा का सम्मान लेकिन दादागीरी गलत
- अठावले बोले नरेन्द्र मोदी 2029 तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहें
जागरण संवाददाता, जयपुर। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिक पार्टी आफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे बाला साहेब ठाकरे की विचारधारा के खिलाफ कार्य कर रहे हैं और महाराष्ट्र सरकार इनका उचित इलाज करेगी।
नरेन्द्र मोदी 2029 तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहें- अठावले
उन्होंने कहा कि हमारी मंशा है कि नरेन्द्र मोदी 2029 तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहें। बुधवार को जयपुर में मीडिया से बातचीत में अठावले ने कहा कि मराठी भाषा का सम्मान होना चाहिए, लेकिन दादागीरी गलत है।
महाराष्ट्र में 60 प्रतिशत लोग अन्य राज्यों से हैं और मराठी प्रेम के नाम पर किसी को धमकाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार पूरी तरह सक्षम है और दादागीरी करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। अठावले ने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी द्वारा मतदाताओं को भ्रमित करने का भी उल्लेख किया।
