Move to Jagran APP

Rajasthan News: अशोक गहलोत के मंत्री ने थामा भगवा झंडा, लगाये 'जय श्री राम' के नारे

Rajasthan News राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने शुक्रवार को भगवा झंडा थाम लिया। इतना ही नहीं उन्होंने जय श्री राम के नारे भी लगाए। मामला झुंझनुं जिले के उदयपुर वाटी का है।

By Achyut KumarEdited By: Published: Sat, 20 Aug 2022 04:18 AM (IST)Updated: Sat, 20 Aug 2022 04:18 AM (IST)
Rajasthan News: अशोक गहलोत के मंत्री ने थामा भगवा झंडा, लगाये 'जय श्री राम' के नारे
राजस्थान सरकार के नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा (फाइल फोटो)

जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान (Rajasthan) में झुंझुनूं (Jhunjhunu) जिले के उदयपुरवाटी में शुक्रवार को अशोक गहलोत सरकार (Ashok Gehlot Government ) में नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा (Rajendra Singh Gudha) ने हिंदू संगठनों की रैली में शामिल होकर जय श्री राम के नारे लगाए। इस दौरान गुढ़ा ने भगवा झंडा भी हाथ में थमा।

loksabha election banner

लोगों ने फैलाई अफवाह तो मंत्री ने थाम लिया भगवा झंडा

दरअसल, हमेशा की तरह हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को उदयपुरवाटी में रैली निकाली। रैली से पूर्व कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई कि गुढ़ा रैली नहीं होने देना चाहते। यह जानकारी गुढ़ा तक पहुंची तो वे खुद भगवा झंडा लेकर रैली में शामिल हुए। कुछ देर वे घोड़ी पर भी बैठे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई रैली

जानकारी के अनुसार बजरंग दल, विहिप, हिंदू युवा वाहिनी, दुर्गा वाहिनी, श्याम सेवा समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवा रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व अर्जुन दास महाराज बगड़, रामानंद पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी आदि ने किया। रैली के दौरान गुढ़ा भी पहुंच गए।

गुढ़ा ने दी सफाई

गुढ़ा ने कहा कि मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम की रैली से मुझे या किसी को भी कोई आपत्ति नहीं है, यह दिखाने के लिए मैं रैली में गया था।

धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

बता दें, पूरे प्रदेश और देश में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों को भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियों से सजाया गया था। लोग भी काफी तदाद में भगवान के जन्मोत्सव के साक्षी बनें। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था। उन्हें कन्हैया, कान्हा, लड्डू गोपाल, वासुदेव, माखन चोर और द्वारिकाधीश आदि नाम से भी जाना जाता है।

कृष्ण के पिता का नाम वसुदेव और माता का नाम देवकी था। उनका पालन पोषण यशोदा ने किया था। उन्होंने मथुरा के राजा कंस को मारकर अपने माता-पिता को उसके कैद से मुक्त कराया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.