Move to Jagran APP

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार 6 लाख कर्मचारियों को देगी दिवाली बोनस

Ashok Gehlot diwali bonus राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश के 6 लाख सरकारी कर्मचारियों को बोनस के रूप में दिवाली का तोहफा दिया है ।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 03:52 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 03:52 PM (IST)
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार 6 लाख कर्मचारियों को देगी दिवाली बोनस
राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार 6 लाख कर्मचारियों को देगी दिवाली बोनस

जयपुर, जागरण संवाददाता। Ashok Gehlot diwali bonus राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार 6 लाख कर्मचारियों को देगी दिवाली बोनस। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश के 6 लाख सरकारी कर्मचारियों को बोनस के रूप में दिवाली का तोहफा दिया है। बोनस का लाभ पे मैट्रिक्स लेवल 12 और उससे नीचे का वेतन ले रहे कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें अधिकतम बोनस 6774 रूपये दिया जाएगा।

loksabha election banner

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने की घोषणा की है। कर्मचारियों को बोनस देने से सरकारी खजाने पर 406 करोड़ रूपये का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ेगा। बोनस गजेटेड अधिकारियों को छोड़कर अन्य कर्मचारियों को देय होगा। बोनस का लाभ पे मैट्रिक्स लेवल 12 और उससे नीचे का वेतन ले रहे कर्मचारियों को मिलेगा। इसमें अधिकतम बोनस 6774 रूपये दिया जाएगा। पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी बोनस का लाभ मिलेगा।

भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद को भी भारत रत्न मिले

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ.सुभाष गर्ग ने कहा कि आजादी की लड़ाई लड़ने वाले चंद्रशेखर आजाद और सरदार भगत सिंह को भी भारत रत्न मिलना चाहिए। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जनसुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए गर्ग ने कहा कि वीर सावरकर के साथ ही चंद्रशेखर आजाद और सरदार भगत सिंह को भारत रत्न शीघ्र ही दिया जाना चाहिए।

उन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को भी भारत रत्न का सम्मान दिए जाने की मांग की है। गर्ग ने कहा कि आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार राइट टू हेल्थ कानून बनाएगी। देश में यह अपने तरह का पहला कानून होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.