Move to Jagran APP

सर्जिकल स्ट्राइक पर अशोक गहलोत ने कही ये बात

ashok gehlot. अशोक गहलोत ने धन्यवाद सभा के जरिए आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश से भरा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 07:16 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 07:16 PM (IST)
सर्जिकल स्ट्राइक पर अशोक गहलोत ने कही ये बात
सर्जिकल स्ट्राइक पर अशोक गहलोत ने कही ये बात

जोधपुर, जेएनएन। बगैर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के प्रदेश के सीएम अशोक गहलोत शुक्रवार को अपने गृह नगर जोधपुर पहुंचे। जहां उन्होंने धन्यवाद सभा के जरिए आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश से भरा। साथ ही, मोदी और भाजपा नीत सरकार पर भी जुबानी हमले किए। अशोक गहलोत ने कहा कि सिर्फ दो चेहरे ही इस सरकार में दिखाई दे रहे हैं । मोदीजी देश के लोगों का ध्यान डाइवर्ट कर रहे हैं। वे असली मुद्दाें से ध्यान बांटकर देश में राजनीति कर रहे हैं। दुर्भाग्य है कि देश में सिर्फ दो लोग राज कर रहे हैं। एक अमित शाह दूसरे मोदी। जो बोलता है, उसको उलझा देते हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थिति देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

loksabha election banner

अपने एक दिन के दौरे पर जोधपुर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी लिया और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कस मजबूती के साथ कार्य करने का इशारा किया।

जोधपुर में पत्रकार वार्ता से संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी निशाना साधा। अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात जनता पर थोपते हैं। देशवासियों के मन की बात नहीं सुनते। सरकार में सच बोलने की आजादी समाप्त हो चुकी है। मोदी और अमित शाह की जुगलबंदी ने देश के महत्वपूर्ण सरकारी एजेंसियों को बर्बाद करके रख दिया है। देश पर मोदी और उनके खास सिपहसालार हमेशा ही राज कर रहे हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले गहलोत

सर्जिकल स्ट्राइक पर भी अशोक गहलोत ने मोदी सरकार का को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में मुद्दे के नाम पर सत्ता में आने के लिए पीएम मोदी कोई भी चाल चल सकते हैं। सरहदी सीमाओं का दौरा कर जोधपुर आए गहलोत ने सेनाओं के हौसले बुलंद होने की बात कही।

जनसुनवाई में फरियादियों से की मुलाकात

सर्किट हाउस में अशोक गहलोत ने कार्यकर्ताओं और आमजन से मुलाकात की। वही, जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी भी अपनी समस्याओं के साथ उमड़े ।गहलोत ने चिर परिचित अंदाज में मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उसके त्वरित निस्तारण के दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा गहलोत का जोरदार स्वागत भी किया गया ।

वैभव गहलोत पर भी दांव खेल सकती है कांग्रेस

अशोक गहलोत के जोधपुर दौरे में कार्यकर्ताओं और अपने विश्वस्त माने जाने वाले चुनिंदा लोगों से गुप्त कमरे में भी मंत्रणा चर्चा का विषय रही। माना जा रहा है कि गहलोत इस बार वैभव गहलोत को चुनाव लड़ाने के मूड में हैं।उन्होंने इशारों ही इशारों में अपने विश्वस्त लोगों को वैभव की चुनावी तैयारियां शुरू करने के संकेत भी दिए हैं।हालांकि गहलोत का यह कार्यक्रम पूर्व निर्धारित नहीं था लेकिन इसके बाद लगातार जोधपुर में विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की बैठकों के साथ धन्यवाद यात्रा के जरिए उन्होंने वैभव को लेकर भी रायशुमारी की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.