जयपुर की जामा मस्जिद में महिलाओं के लिए नमाज की व्यवस्था
जयपुर की जामा मस्जिद में अब मुस्लिम महिलाएं नमाज अदा कर सकेंगी। रमजान के दौरान महिलाओं के लिए अलग से नमाज अदा करने की व्यवस्था होगी, इसके लिए अलग से स्थान चिह्निïत किया गया है।
जयपुर, जागरण संवाद केंद्र। जयपुर की जामा मस्जिद में अब मुस्लिम महिलाएं नमाज अदा कर सकेंगी। जौहरी बाजार स्थित शहर की सबसे बड़ी मस्जिद के सदर नईम कुरेशी ने बताया कि रमजान के दौरान महिलाओं के लिए अलग से नमाज अदा करने की व्यवस्था होगी, इसके लिए अलग से स्थान चिह्निïत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि जयपुर सहित राजस्थान की अधिकांश मस्जिदों में महिलाओं को नमाज अदा करने की अनुमति नहीं है, महिलाएं अपने घर में ही नमाज अदा करती है।
जयपुर की जामा मस्जिद में महिलाओं को नमाज की अनुमति देने के पीछे एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि यहां काफी तादाद में पर्यटक आते है। जयपुर आने वाले अधिकांश पर्यटक जौहरी बाजार आते है,इसलिए ही यहां नई व्यवस्था की गई है।