विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राजस्थान: अलवर में गर्भवती लिव-इन पार्टनर की हत्या कर प्रेमी फरार, दोनों पहले से थे शादीशुदा

Published: Tue, 20 Oct 2026 09:48 AM (IST)

राजस्थान के अलवर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही गर्भवती महिला कुमकुम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 28 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र के नाहरपुर इलाके की है।

मृतका की पहचान कुमकुम के रूप में हुई है, जिसकी हत्या का आरोप उसके साथ रह रहे 25 वर्षीय प्रेमी योगेश चौधरी () पर लगा है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार बताया जा रहा है।

दोनों पहले से थे बाल-बच्चेदार

कुमकुम और योगेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के एक ही गांव से ताल्लुक रखते थे। दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से अलवर में किराए का कमरा लेकर साथ रह रहे थे।

हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे और दोनों के दो-दो बच्चे भी हैं। कुमकुम अपने पति और बच्चों को छोड़कर योगेश के साथ रहने लगी थी। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती थी और रील बनाती थी, जबकि योगेश एक निजी संस्थान में नौकरी करता था।

कमरे में बेसुध मिली महिला, हाथापाई के मिले सबूत

मामले की जानकारी तब हुई जब कुमकुम कमरे में बिस्तर पर काफी देर तक बिना किसी हलचल के पड़ी रही। शक होने पर जब मकान मालिक ने जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए; कुमकुम की मौत हो चुकी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। कमरे की छानबीन के दौरान फर्श पर बिखरे बाल और एक टूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिससे कमरे में हाथापाई और संघर्ष की आशंका जताई जा रही है।

इसके अलावा मृतका के गले पर चोट और दबाव के निशान भी मिले हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कुमकुम करीब पांच महीने की गर्भवती थी और दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

परिजनों को सौंपा गया शव

घटना को अंजाम देने के बाद से योगेश फरार है और उसका फोन भी लगातार स्विच ऑफ आ रहा है। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड के जरिए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) खंगाले जा रहे हैं।