भाजपा देश की संस्कृति को बदलना चाहती है: अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने कहा कि सपा आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव यहां से लड़ेगी।
जागरण संवाददाता, जयपुर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश में ऐसी कुछ ताकतें हैं, जो हमारी संस्कृति को बलना चाहती है। खासकर भाजपा देश की संस्कृति को बदलना चाह रही है, वह ऐसा ना करे।
उन्होंने सत्ता में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं को तय करना है। राम मंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सर्वमान्य होगा। शनिवार को नया साल मनाने परिवार सहित जोधपुर पहुंचे अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हाल ही में गुजरात चुनाव खत्म हुआ है। द्वारिका और जामनगर सहित कई स्थानों पर वे गए, लेकिन गुजरात मॉडल कहीं नजर नहीं आया। वर्ष 2019 में देशवासी क्या, फैसला लेते हैं यह बड़ी बात ह।
उन्होंने कहा कि राजस्थान मेरे लिए नया नहीं है। शुरुआती पढ़ाई धौलपुर में हुई। अब आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव में सपा की तैयारियों को लेकर नेताओं से चर्चा करेंगे और पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान दोनों ही सीमा बिल्कुल सटी हुई है। दोनों के रिश्ते मजबूत हैं। अखिलेश परिवार सहित जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में रुके हैं। उन्होंने कहा कि वे और उनका परिवार उम्मेदभवन पैलेस देखना चाहता था, इसलिए यहां नया साल मनाने आए हैं।