विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुजुर्ग दंपती को बचाने के लिए युवक ने चेन स्नेचर का किया सामना, CCTV में कैद हुआ बहादुरी का कारनामा

Published: Mon, 14 Sep 2026 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2026 07:12 PM (IST)

अजमेर में एक बुजुर्ग दंपती से चेन छीनने की कोशिश के दौरान एक राहगीर ने बहादुरी दिखाते हुए बदमाशों का सामना किया।

HighLights

  1. अजमेर में बुजुर्ग दंपती से चेन छीनने की कोशिश।

  2. एक राहगीर ने बहादुरी से बदमाशों का सामना किया।

  3. सीसीटीवी में कैद हुई घटना, एक बदमाश पकड़ा गया।

डिजिटल डेस्क,जयपुर। अजमेर में एक रिटायर्ड डॉक्टर और उनकी पत्नी के बाइक से अपने घर लौटने के दौरान घर से 100 मीटर की दूरी पर दो लोगों ने बुजुर्ग दंपती से हथियार के बल पर चेन छीन ली। 12 सितंबर को हुई ये घटना CCTV में कैद हो गई, और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

खबरों के मुताबिक बुजुर्ग जोड़ा अपने स्कूटर से घर लौट रहा था और घर से करीब 100 मीटर दूर ही दो बाइक सवार बदमाश उनके पास आये और महिला से चैन छीनने की कोशिश की, जिससे बदमाशों की बाइक और दंपती के स्कूटर दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वो गिर गये।

हथियार के बल पर बुजुर्ग दंपती से चेन छीनने की कोशिश

इसी दौरान बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने नकली पिस्तौल निकाली और दंपती को धमकाते हुए महिला के गले से चेन छीन ली। महिला का शोर और हंगामे को सुनकर आस-पास लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

शोर-गुल सुनकर एक राहगीर उनकी मदद के लिए आगे आया। और उसने बदमाशों का सामना किया और बाइक सवार बदमाशों को बाइक से नीचे गिरा दिया।

इस दौरान एक बदमाश वहाँ से भागने में सफल रहा, जबकि दूसरे आरोपी को वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के आने से पहले उसकी पिटाई कर दी।

मामले की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुँची और घटना की जाँच शुरू की। पुलिस CCTV फुटेज देख रही है और फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बहादुरी का कारनामा

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद से लोग उस राहगीर की तारीफ कर रहे हैं जो बुजुर्ग दंपती की मदद के लिए आगे आया और उनकी मदद कर उन्हें बदमाशों के चुंगल से बचाया।

सोशल मीडिया पर युवक ने बटोरी वाह-वाहाई

एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे दौर में जब लोग सिर्फ़ देखते और रिकॉर्ड करते हैं, यह व्यक्ति किसी मसीहा से कम नहीं है।' दूसरे यूज़र ने वायरल पोस्ट पर कमेंट किया, 'यह दिखाने के लिए एक बेहतरीन वीडियो है कि किसी देश में अच्छे और बुरे,दोनों तरह के लोग हो सकते हैं।'

एक और यूजर ने राहगीर की तारीफ करते हुए लिखा, 'जो लोग मदद के लिए आगे आते हैं और अपराध रोकते हैं, उन्हें सम्मानित करना शुरू करें। और जिन मामलों में वीडियो सबूत हों, उनमें बिना ज़मानत के तेज़ी से न्याय हो। अगर हम इस न्याय-व्यवस्था और हालात के बीच अपराध को रोकने के लिए सख़्त कदम नहीं उठाते, तो आगे का समय मुश्किल भरा होगा।'

यह भी पढ़ें- राजस्थान के अजमेर में भरभराकर गिरी स्कूल की दीवार, 5 गाड़ियां क्षतिग्रस्त