AIAPGET 2026 की परीक्षा में जयपुर सेंटर पर गुल हो गई थी बिजली, 49 कैंडिडेट के लिए NTA कराएगा री-एग्जाम
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने AIAPGET 2026 परीक्षा को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। जयपुर में बिजली गुल ...और पढ़ें
-1787406026742_m.webp)
NTA का बड़ा एलान
HighLights
जयपुर AIAPGET 2026 केंद्र पर बिजली गुल होने से परीक्षा बाधित।
49 छात्रों की दोबारा परीक्षा 1 सितंबर 2026 को आयोजित होगी।
NTA ने बिजली गुल के लिए परीक्षा एजेंसी को जिम्मेदार ठहराया।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। नीट-यूजी पेपर लीक और यूजीसी नेट की गड़बड़ियों से घिरे एनटीए ( नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की एक और परीक्षा में शनिवार को गड़बड़ी सामने आयी है।
हालांकि यह गड़बड़ी पेपर या प्रश्न पत्रों की नहीं बल्कि लाजिस्टिक्स से जुड़ी थी। जिसमें परीक्षा के बीच एक परीक्षा केंद्र की बिजली ही खराब हो गई। इसके चलते 49 छात्र परीक्षा नहीं दे पाए।
छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप
छात्रों की आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए कोई भी वैकल्पिक इंतजाम यानी दूसरे कंप्यूटरों की व्यवस्था नहीं थी। वहीं एनटीए ने साफ किया है कि जिन 49 छात्रों की परीक्षा छूटी है, उन सभी परीक्षा एक सितंबर को फिर से करायी जाएगी।
एनटीए के मुताबिक शनिवार को पहली पाली में दस बजे से देश के दौ सौ परीक्षा केंद्रों पर आयुष पीजी एंट्रेस टेस्ट की परीक्षा रखी गई थी। जिसके लिए 36788 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराए थे। इस दौरान जयपुर स्थित श्री सत्य साई पीजी कालेज में भी 192 छात्रों की परीक्षा थी लेकिन वहां परीक्षा शुरू होने के करीब 20 मिनट के बाद बिजली में खराबी आने से अचानक से कई कंप्यूटर बंद हो गए।
अब एक सितंबर को होगी परीक्षा
इस दौरान काफी देर तक खराबी दूर करने की कोशिश की गई लेकिन वह ठीक नहीं हुई। इसके बाद तो छात्रों ने परीक्षा केंद्र पर हंगामा किया। हालांकि छात्रों का यह हंगामा एनटीए की ओर से ऐसे 49 छात्रों की दोबारा परीक्षा कराने के ऐलान के बाद खत्म हुआ। इन सभी की अब दोबारा परीक्षा एक सितंबर को सुबह दस बजे राजस्थान कालेज आफ विमेन जयपुर में आयोजित की जाएगी।
एनटीए ने परीक्षा एजेंसी को ठहराया जिम्मेदार
बता दें कि यह परीक्षा कंम्प्यूटर आधारित थी। एनटीए के मुताबिक यह समस्या परीक्षा कराने वाली एजेंसी मेंमर्स एडुक्यूटी कैरियर टेक्नालाजी प्राइवेट लिमिटेड की वजह से हुई थी। इसके साथ ही शनिवार को एनटीए की ओर से आयोजित पीजी होम्योपैथी की परीक्षा के भी देरी से शुरू होने को लेकर छात्रों से इस केंद्र पर हंगामा किया है।
छात्रों का कहना है कि यह परीक्षा शनिवार को ही तीन बजे से शुरू होनी थी, जिसके लिए एक बजे से प्रवेश शुरू होना था। लेकिन बायोमेट्रिक जांच में दिक्कत के चलते छात्रों को तीन बजे से प्रवेश दिया गया। इस दौरान भी छात्रों ने हंगामा किया।
