Move to Jagran APP

Rajasthan: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की अंत्येष्टि में शामिल कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव निकला

Coronavirus भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवरलाल शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 10:26 PM (IST)
Rajasthan: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की अंत्येष्टि में शामिल कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव निकला
Rajasthan: भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की अंत्येष्टि में शामिल कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव निकला

राज्य ब्यूरो, जयपुर। Coronavirus: राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा की अंत्येष्टि में शामिल एक पार्टी कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद कई नेताओं ने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है।

loksabha election banner

भाजपा के वरिष्ठ नेता भंवरलाल शर्मा का शुक्रवार को निधन हो गया था। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, सांसद रामचरण बोहरा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इनके अलावा कांग्रेस के विधायक और नेता भी अंत्येष्टि में आए थे। इसी अंतिम संस्कार में शामिल एक कार्यकर्ता के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना सामने आई है। यह कार्यकर्ता भंवरलाल शर्मा के लंबे समय तक पीए रहे। दो दिन पहले ही उन्होंने अपना सैंपल जांच के लिए दिया था।

रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उस कार्यकर्ता को मेडिकल टीम अस्पताल ले गई। यह खबर सुनकर जो लोग उसके संपर्क में आए, उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। शर्मा के निवास और भाजपा मुख्यालय पर हुई श्रद्धांजलि सभा में भी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे, जो बाद में भी कई लोगों से मिले। मेडिकल टीम अब इस कार्यकर्ता की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुटी है।

गौरतलब है कि भंवरलाल शर्मा राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते थे। वह भाजपा सरकारों में तीन बार मंत्री रहे थे। उनका 96 साल की उम्र में देहांत हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था।

राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 169 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 9100 पहुंच गया। वहीं 5 लोगों की मौत भी हो गई। इस तरह मौतों की संख्या 199 हो गई। रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 6040 है। इनमें से 5325 को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। अब 2742 एक्टिव केस ही बचे हैं। प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि सरकार ने तय किया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर दो-दो सेवाभावी स्वास्थ्य मित्र बनाए जाएंगे। ये स्वास्थ्य मित्र सभी तरह से व्यसन से मुक्त रहकर निस्वार्थ भाव से निशुल्क सेवा देंगे। ये लोग 40 साल से अधिक उम्र के होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.