44 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता मिली
राजस्थान सरकार ने इस साल 1 जनवरी से 6 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर राज्य में लम्बे समय से निवास कर रहे 44 पाक विस्थापतों को भारतीय नागरिकता प्रदान की है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 12:35 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 12:35 PM (IST)
जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान सरकार ने इस साल 1 जनवरी से 6 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर राज्य में लम्बे समय से निवास कर रहे 44 पाक विस्थापतों को भारतीय नागरिकता प्रदान की है।
इनमें उदयपुर के 15, पाली के 11, जालोर के 6 व बाडमेर में 12 पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने बताया कि राज्य सरकार के स्तर से इस अवधि में कुल 44 पाक नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि इन प्रकरणाें में लम्बे समय से कई प्रकार की कमियां थी जिनकी पूर्ति करवाकर नागरिकता प्रदान की गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें