Move to Jagran APP

Nitin Gadkari Virtual rally on 27 June: भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे, मंडल पदाधिकारियों को दिए लक्ष्य

केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आगामी 27 जून को संभाग स्तर पर सबसे बड़ी वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे

By Vijay KumarEdited By: Published: Sun, 21 Jun 2020 06:41 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2020 06:41 PM (IST)
Nitin Gadkari Virtual rally on 27 June: भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे, मंडल पदाधिकारियों को दिए लक्ष्य
Nitin Gadkari Virtual rally on 27 June: भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुटे, मंडल पदाधिकारियों को दिए लक्ष्य

उदयपुर, जागरण संवाददाता। केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आगामी 27 जून को संभाग स्तर पर सबसे बड़ी वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे, जो उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के लिए होगी। इस रैली के जरिए केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को दी जानी है। इसमें रैली की सफलता के लिए भाजपा के  ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रेवाशंकर माली की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां बैठक की। उदयपुर संभाग में आयोजित होने वाली वर्चुअल रैली के प्रभारी विष्णु प्रजापत ने बताया कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र व राज्य की वस्तु स्थिति की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए इस तरह की रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्र के कार्यों की वस्तु स्थिति आमजन तक नही पहुंच पा रही है, इसलिए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इन  रैलियों में अधिक से अधिक जनभागीदारी हो।

loksabha election banner

प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना में आम व्यक्ति की दिनचर्या को  ही बदल दिया है। यहां तक राजनीतिक पार्टियों की होने वाली बैठक, सभाओं के स्वरूप को ही बदल दिया है। उन्होंने कहा कि आगामी 27 जून को होने वाली वर्चुअल रैली में आमजन, हर समाज, तबके की भागीदारी हो, इसके लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को इस तकनीक के माध्यम से जोडऩा होगा। तभी इस  रैली को सफल बना सकेंगे। महामंत्री प्रभु लाल प्रजापत का कहना था कि मंडल  के सभी अध्यक्षों व पदाधिकारियों को 500-500 कार्यकर्ताओं को इस रैली के लिंक से जोडऩे का लक्ष्य दिया गया है।

पार्टी की बैठक में पदाधिकारी बाबूलाल ओड़, पार्षद विद्या भावसार, आईटी सेल प्रभारी यशवंत मंडोवरा, पूर्व पार्षद हेमेन्द्र मालवीय, मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत कुमावत, गोविंद सोनी, बृजमोहन शर्मा, देवी लाल साहू , खुशबू मालवीय, नरेन्द्र माली ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.