Move to Jagran APP

मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने ट्विट कर कहा- पटवारी के 3835 पदों पर होगी भर्ती

राजस्थान सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करने जा रही है। मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने ट्विट करके यह जानकारी दी है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Sat, 13 Jul 2019 04:09 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jul 2019 04:09 PM (IST)
मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने ट्विट कर कहा- पटवारी के 3835 पदों पर होगी भर्ती
मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने ट्विट कर कहा- पटवारी के 3835 पदों पर होगी भर्ती
जयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करने जा रही है। मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने ट्विट करके यह जानकारी दी है। ट्वीट में सीएम ने लिखा कि पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी, थी लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई। हमने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि हमारी सरकार पटवारी के 3835 पदों पर भर्ती करेगी। इन रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि पूर्ववर्ती सरकार ने पटवारियों के 2 हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी थी, लेकिन इनमें से एक भी पद पर उस समय भर्ती नहीं की गई। हमने अब इन 2 हजार पदों के साथ ही 1835 और पदों पर भर्ती की स्वीकृति दी है। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने के साथ ही राजस्व कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।  

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.