Move to Jagran APP

Rajasthan: 15 आरएएस बनेंगे आइएएस अधिकारी

IAS Officer. अब राजस्थान सरकार का कार्मिक विभाग केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को वैकेंसी नोटिफिकेशन के लिए पत्र लिखेगा।

By Sachin Kumar MishraEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 01:37 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 01:37 PM (IST)
Rajasthan: 15 आरएएस बनेंगे आइएएस अधिकारी
Rajasthan: 15 आरएएस बनेंगे आइएएस अधिकारी

जागरण संवाददाता, जयपुर। IAS Officer. नए साल 2020 में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के 15 अधिकारियों का भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) में प्रमोशन होना लगभग तय हो गया है। राजस्थान प्रशासनिक सेवा के इन अफसरों की एसीआर श्रेष्ठ है। अब राजस्थान सरकार का कार्मिक विभाग केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को वैकेंसी नोटिफिकेशन के लिए पत्र लिखेगा। कार्मिक विभाग 2020 की वैकेंसी के रिक्तियों के लिए पत्र लिखने वाला है। कार्मिक विभाग 15 अफसरों के चयन के लिए तीन गुना नाम केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को भेजेगा। कार्मिक विभाग कुल 45 आरएएस अफसरों के नाम दिल्ली भेजेगा।

loksabha election banner

इन आरएएस का आइएएस बनना लगभग तय

कार्मिक विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरएएस एमएस रत्नु, लक्ष्मण कुड़ी, महेंद्र पारख, हृदेश कुमार शर्मा, नलिनी कठोतिया, राजेंद्र सिंह शेखावत, सोहन लाल शर्मा, कजोड़ मल डूडिया, अनु प्रेरणा कुंतल, राजेंद्र विजय, प्रकाश चंद शर्मा, शक्ति सिंह राठौड़, प्रज्ञा केवलरामानी, ताराचंद और हरिमोहन को पदोन्नति मिलना तय माना जा रहा है। इन अधिकारियों की एसीआर सबसे अच्छी मानी गई है। हालांकि, कार्मिक विभाग केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय को कुल 45 अफसरों के नाम भेजेगा।

इनमें आरएएस नरेंद्र गुप्ता, प्रेमसुख बिश्नोई, अनिल कुमार अग्रवाल, लालाराम, रश्मि शर्मा, टीकमचंद बोहरा, हरजी लाल अटल, महावीर प्रसाद मीणा, खजान सिंह, एसएल चौहान, लक्ष्मीनारायण मंत्री, इकबाल खान, कल्पना अग्रवाल, मनीष अरोड़ा, सुनील शर्मा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, पुष्पा सत्यानी, पुखराज सेन, श्रुति भारद्वाज, अरुण कुमार पुरोहित , मुकुल शर्मा, अजय सिंह राठौड़, प्रियंका गोस्वामी , जगजीत सिंह मोंगा, राम अवतार मीणा प्रथम, रामनिवास मेहता, दुर्गेश कुमार बिस्सा, अरुण गर्ग और राजेंद्र सिंह कैन के नाम प्रमुख रूप से शामिल है। साल 2020 की वैकेंसी का नोटिफिकेशन होने के बाद केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय बोर्ड का गठन करेगा। यह बोर्ड इन अफसरों की पदोन्नति पर आधिकारिक मुहर लगाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा नए साल में कुछ अन्य अफसरों व कर्मचारियों की पदोन्नित भी हो सकती है।

राजस्थान की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.